{"_id":"63a88914b55d5e49de768dd9","slug":"panj-pyare-walking-on-flowers-in-nagar-kirtan-in-varanasi-gatka-party-showed-amazing-stunts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नगर कीर्तन में फूलों पर चलकर निकले पंज प्यारे, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नगर कीर्तन में फूलों पर चलकर निकले पंज प्यारे, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Sun, 25 Dec 2022 11:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:02 PM IST
सार
गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों व आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों व आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 29 दिसंबर को मनाए जाने वाले प्रकाशपर्व को लेकर निकाले गए कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा नीचीबाग से हुआ।
विज्ञापन
कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सुसज्जित वाहन में श्री गुरुग्रंथ साहिब की सवारी विराजमान थी। इसके बाद सिख धर्म का इतिहास बताती आकर्षक झांकियां मौजूद थीं। बीच में अखाड़े में शामिल युवा करतब दिखाते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन के आगे सेवादार झाड़ू से रास्तों की सफाई करते चल रहे थे। चौक, गोदौलिया, नई सड़क, लहुराबीर, मैदागिन होते हुए निकले नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समापन हुआ।
विज्ञापन
हैरतअंगेज करतबों ने जीता सबका दिल
शोभायात्रा में बाबा दीप सिंह खालसा गतका पार्टी मार्शल आर्ट टीम ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन में शस्त्र कला कौशल के प्रदर्शन ने हर किसी को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विशेष पोशाक में सजे धजे विभिन्न स्कूलों के बच्चों शोभायात्रा में शबद कीर्तन व वाहे गुरु जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कीर्तन के वापस नीचीबाग पहुंचने पर गुरुग्रंथ साहिब की आरती उतारी गई। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया।