{"_id":"5ee5288c8ebc3e4337590a5d","slug":"panchlroshi-varanasi-news-vns5300228163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचक्रोशी मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचक्रोशी मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। पंचक्रोशी मार्ग पर भाऊपुर गांव के पास टूटी पाइप लाइन और जर्जर सड़क को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में पाइप लाइन और सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो सड़क जाम करेंगे।
आराजीलाइन विकासखंड के भाऊपुर गांव के पास पंचक्रोशी मार्ग पर बीचोंबीच विगत कई माह से जल निगम की पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर भाऊपुर के ग्रामीण कई बार संबंधित विभागों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह प्रदर्शन किया।
सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचक्रोशी मार्ग के सुंदरीकरण के लिए संकल्पित हैं वहीं पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अधिकारी लापरवाह बने हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर टूटी पाइप लाइन व सड़क ठीक नहीं कराई गई तो सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में आदेश कुमार वर्मा, छुन्ना लाल, रिंकू पटेल, अनिल पटेल विनोद कुमार, शशिकांत, सतीश, प्रदीप, रमेश, अवधेश, राजेश, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इनसेट-------
धार्मिक महत्व है इस सड़क का
काशी में पंचक्रोशी मार्ग का धार्मिक महत्व है। इस मार्ग पर सैकड़ों मंदिर है। दूर-दूर से लोग इस मार्ग की परिक्रमा कर पुण्य के भागीदार बनते हैं। इस देखते हुए प्रदेश सरकार ने पिछले साल इस सड़क के लिए अलग से बजट जारी किया था। लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग की मरम्मत में भी गोलमाल किया। बनने के कुछ महीने बाद सड़क टूटने लगी।