{"_id":"69dcd76149130df6e40c05c3","slug":"panchkroshi-pilgrimage-route-obstructed-by-ongoing-construction-work-at-harishchandra-ghat-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हरिश्चंद्र घाट पर हो रहे निर्माण कार्य से बाधित हो रहा पंचक्रोशी यात्रा मार्ग, की गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हरिश्चंद्र घाट पर हो रहे निर्माण कार्य से बाधित हो रहा पंचक्रोशी यात्रा मार्ग, की गई शिकायत
Mon, 13 Apr 2026 05:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:15 PM IST
सार
Varanasi News: भाजपा के कर्दमेश्वर मंडल के कार्यकर्ता श्रीकांत सिंह ने हरिश्चंद्र घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर शासन और प्रशासन से शिकायत की है। उनका कहना है कि पंचक्रोशी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यदि पैदल चलने का मार्ग छोड़ दिया जाता, तो उन्हें रास्ता बदलकर नहीं जाना पड़ता।
विज्ञापन
हरिश्चंद्र घाट पर चल रहा काम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरिश्चंद्र घाट पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पंचक्रोशी यात्रा मार्ग बाधित हो रहा है। इसे लेकर भाजपा के कर्दमेश्वर मंडल के कार्यकर्ता श्रीकांत सिंह ने शासन और प्रशासन से शिकायत की है। उनका कहना है कि हरिश्चंद्र घाट पर बेतरतीब ढंग से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंचक्रोशी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यदि पैदल चलने का मार्ग छोड़ दिया जाता, तो उन्हें रास्ता बदलकर नहीं जाना पड़ता। यात्रा मणिकर्णिका घाट से शुरू होती है, जो घाट से होकर अस्सी घाट तक आती है। यहां से सड़क मार्ग से कंदवा की ओर जाती है।
विज्ञापन
हरिश्चंद्र घाट के पहले यात्रियों को दूसरी गलियों से होकर सड़क पर आना पड़ता है। यात्रियों का रास्ता बदलने से उन्हें कई प्रकार की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। इस समस्या को दूर कराने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई है। बावजूद इसके इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन