फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchkoshi Parikrama road Police chowki in Rameshwar Dharamshala and Barat Ghar in Shivpur

पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की कड़वी सच्चाई: रामेश्वर की धर्मशाला में चल रही पुलिस चौकी, शिवपुर में बरात घर

Sat, 02 Aug 2025 04:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 02 Aug 2025 04:17 PM IST
सार

Varanasi News: अमर उजाला की पड़ताल में पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की कड़वी सच्चाई सामने आई। यहां रामेश्वर की धर्मशाला में पुलिस चौकी चल रही तो शिवपुर में बरात घर। टीएफसी में तीर्थ यात्रियों को निशुल्क कमरे नहीं मिलते हैं। इस मार्ग पर पांच पड़ाव में तीन की हालत खराब है। 

विज्ञापन
Panchkoshi Parikrama road Police chowki in Rameshwar Dharamshala and Barat Ghar in Shivpur
पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे पड़ाव में बनी वाटिका और पांचवें पड़ाव पर बनी धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की धर्मशालाओं पर अवैध कब्जे अभी तक नहीं हटे हैं। रामेश्वर की धर्मशाला में पुलिस चौकी चल रही है। शिवपुर में बरात घर चलाया जा रहा है। कपिलधारा की धर्मशाला में मिठाई की दुकान खुल गई है। लोगों की शिकायत के बाद भी धर्मशालाओं को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है। अमर उजाला की पड़ताल में पंचक्रोशी के पुण्य पथ की कड़वी सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन


भीमचंडी में धर्मशाला के आसपास है गंदगी
दूसरे पड़ाव भीमचंडी में 10 धर्मशालाएं हैं। धर्मशाला के आसपास, बाहर गंदगी है और घास भी उगी हुई है। पिछले दिनों उपजिलाधिकारी राजातालाब शांतनु कुमार ने भ्रमण किया था और सफाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक सफाई नहीं हो सकी है। तीर्थ यात्रियों के आगमन के दौरान धर्मशालाओं का ताला खोल दिया जाता है। सावन के पहले दो धर्मशालाओं से उपजिलाधिकारी राजातालाब के निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाया गया था। 

विज्ञापन

पांचवें पड़ाव पर मंदिर और धर्मशालाओं में कब्जा
चौथे पड़ाव शिवपुर में मंदिर से लेकर धर्मशालाओं पर अवैध कब्जा है। पांचों पांडव मंदिर का मुख्य द्वार काफी संकरा है और लोगों ने रेस्टोरेंट और दुकानें खोल रखी हैं। पहली धर्मशाला भारतीय शिशु मंदिर विद्यालय में है। दूसरी हनुमान धर्मशाला को बरात घर बना दिया गया है। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए 10 से 15 हजार लेकर बुकिंग की जाती है। 

तीसरी धर्मशाला राजा गोकुल चंद धर्मशाला है जिसमें फलहारी बाबा आश्रम के महंत रामदास त्यागी का ताला लगा है। पांचवीं धर्मशाला रामलीला धर्मशाला है, जिस पर रामलीला समिति की 21 लोगों की कमेटी बनाई गई है। छठवीं धर्मशाला फलहारी बाबा संत सेवा ट्रस्ट के नाम से है इसमें थाना, पांच दुकानें और आश्रम है। राम भट्ट तालाब में कूड़े कचरे का ढेर है लगा हुआ है। सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गोकुल धर्मशाला में एक मात्र शौचालय में ताला लगा रहता है। रामलीला मैदान में दो शौचालय क्षतिग्रस्त हैं। द्रौपदी तालाब में पानी तो है, लेकिन गंदगी है।

धर्मशाला परिसर में ताला बंद, एक में मिठाई की दुकान
अंतिम पड़ाव कपिलधारा में चार धर्मशालाएं हैं, इसमें से खंडहर है। दो मंजिला धर्मशाला पर कब्जा कर मिठाई की दुकान खोली गई है। पांच किमी के मार्ग पर 30 शिवालय हैं। इस पर लोगों ने कब्जा कर दुकानें खोल ली हैं। कुओं को पाटकर दुकान बना दी गई है। आराजी नंबर 130 की सरकारी भूमि है, उस पर अवैध कब्जा है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से खेल चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें; Operation Sindoor: दुश्मनों को उनके घर में घुसकर खत्म करने की क्षमता रखता है नया भारत, काशी में बोले सीएम योगी
विज्ञापन

यात्रियों से वसूल रहे रुपये, मंडलायुक्त से शिकायत
पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के तीसरे पड़ाव रामेश्वर में तीर्थ यात्रियों से ठहरने के नाम पर वसूली की जा रही है। टीएफसी में रुपये वसूलने की शिकायत ऑक्सीजन क्लब के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से की है। कहा गया है कि सावन में टीएफसी को तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया जाना है। कंपनी ने टीएफसी भवन को मैरेज लॉन और इवेंट हॉल बना दिया है। सावन में निशुल्क व्यवस्था के बाद भी यात्रियों से रुपये मांगे जा रहे हैं।

अधिकारी बोले
मंदिर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी धर्मशाला की सहमति से बनाई गई है। पिछले कई वर्षों से है। अगर धर्मशाला व्यवस्थापकों की ओर से कहा जाएगा को उसे हटा लिया जाएगा। 
-अजय कुमार श्रीवास्तव, एसीपी राजातालाब

पंचक्रोशी यात्रियों को नहीं मिल रहा निशुल्क कमरा
पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के तीसरे पड़ाव रामेश्वर में 10 धर्मशालाएं हैं। इसकी मरम्मत 2022-2023 में पर्यटन विभाग के ऑलओवर टूरिज्म डेवलपमेंट के तहत 857 लाख की लागत से की गई थी। दो धर्मशालाओं में पुलिस चौकी है। पर्यटन विभाग ने रामेश्वर में टीएफसी का निर्माण किया था। यहां पंचक्रोशी यात्रियों और कांवड़ियों के रुकने के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई थी, लेकिन संचालक ने तीर्थ यात्रियों को निशुल्क कमरे नहीं दिए। रामेश्वर महादेव मंदिर के महंत अनूप तिवारी ने पर्यटन विभाग सहित जिले के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed