फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi public meeting in Varanasi CM Yogi mentioned Operation Sindoor and Operation Mahadev

Operation Sindoor: दुश्मनों को उनके घर में घुसकर खत्म करने की क्षमता रखता है नया भारत, काशी में बोले सीएम योगी

Sat, 02 Aug 2025 02:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 02 Aug 2025 02:42 PM IST
सार

Varanasi News: काशी में पीएम मोदी की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पीएम के नेतृत्व में काशी को पिछले 11 वर्षों में एक नया आयाम मिला है। 

विज्ञापन
PM Modi public meeting in Varanasi CM Yogi mentioned Operation Sindoor and Operation Mahadev
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी ने कहा नया भारत दुश्मनों को उनके घर में घुसकर खत्म करने की क्षमता रखता है। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की शक्ति का एहसास दुनिया को कराया। पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पीएम के नेतृत्व में काशी को अब तक हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार मिला। किसान और दिव्यांगजन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। 

विज्ञापन


अन्नदाता किसानों की 11 वर्ष पहले क्या स्थिति थी, खेती से पलायन होता था, आत्महत्या करने के लिए विवश होते थे। आज हेत्थ कार्ड से लेकर प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, बीज को बाजार तक पहुंचाने के लिए एक इको सिस्टम जो 11 वर्षों में बनाया है। उससे उत्तर प्रदेश के अंदर इस बात को महसूस करते हैं, कि करोड़ों किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ जुड़कर 'आत्मनिर्भर और विकसित भारत' की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत के सामर्थ्य और शक्ति का अहसास किया है। पहलगाम के आतंकियों को मिट्टी में मिला करके, दुश्मन के घर में घुसकर उनका खात्मा करने का साहस ये नया भारत रखता है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी का काशी की धरती पर आगमन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'दिव्यांगजन' प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया शब्द है
सीएम योगी ने कहा कि इस बार फिर से 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार अपनी काशी को देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आगमन काशी में हुआ है। यह परियोजनाएं शिक्षा के लिए भी हैं। दिव्यांगजन प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया शब्द है, एक संबोधन है। जीवन में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उपकरण वितरण का कार्यक्रम आज हो रहा है। आज हमारा दिव्यांगजन भी इस बात को महसूस करता है। 

इसे भी पढ़ें; पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें: 54 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ब्रह्मोस का जिक्र, विपक्ष पर सियासी तंज

140 करोड़ भारतवासियों को नया गौरव मिला 
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। पिछले 11 वर्ष में दुनिया के चार दर्जन से अधिक देशों ने पीएम को सर्वोच्च नागरिक का सम्मान प्रेषित किया है। पीएम मोदी के लोक और विश्व कल्याण के लिए दूरदर्शिता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। 140 करोड़ भारतवासियों को नया गौरव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed