{"_id":"6969c8e5c995f325a00e84e7","slug":"panchayat-general-election-in-varanasi-17-53-lakh-voters-will-cast-votes-in-694-gram-panchayat-2026-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Panchayat General Election: वाराणसी में 17.53 लाख मतदाता, 694 ग्राम पंचायतों में डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat General Election: वाराणसी में 17.53 लाख मतदाता, 694 ग्राम पंचायतों में डालेंगे वोट
Fri, 16 Jan 2026 10:43 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:43 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में पंचायत चुनाव के लिए 850 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से 27 मतदान केंद्र संवेदनशील और 75 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
Varanasi Election Voting
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायत सामान्य निर्वाचन की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 17.53 लाख मतदाता मतदान करेंगे। आठ विकास खंडों में 694 ग्राम पंचायतें हैं। 1007 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 40 जिला पंचायत सदस्य भी चुने जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव के लिए जिले में 850 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2592 मतदेय स्थल हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 27 मतदान केंद्र संवेदनशील और 75 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 28 जोनल मजिस्ट्रेट और 105 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
मतपेटिका, बैलेट पेपर पहुंचाए गए
- मत पेटिकाएं, बैलेट पेपर और अन्य चुनाव सामग्री पहले ही विकास खंडों तक पहुंचा दी गई है।
- अलग-अलग पदों के अनुसार बैलट पेपर के रंग निर्धारित
- सदस्य पद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर
- बीडीसी पद के लिए नीला रंग
- ग्राम प्रधान के लिए हरा रंग
- जिला पंचायत सदस्य के लिए लाल रंग का बैलट पेपर रहेगा