{"_id":"61af68afb007f537b362f7d3","slug":"pakistani-flag-hoisting-information-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने की सूचना पर मची खलबली, पुलिस पहुंची तो मामला कुछ और निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने की सूचना पर मची खलबली, पुलिस पहुंची तो मामला कुछ और निकला
Tue, 07 Dec 2021 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:29 PM IST
सार
मंगलवार दोपहर में सोशल मीडिया पर दारानगर में एक मकान की छत से पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने के संबंध में एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
विस्तार
वाराणसी में जैतपुरा थाना क्षेत्र के दारानगर इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा अपने छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाए जाने की सूचना पर खलबली मच गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर जैतपुरा प्रभुकान्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि झंडा पाकिस्तानी न होकर बारावफात के पर्व के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर में सोशल मीडिया पर दारानगर में एक मकान की छत से पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने के संबंध में एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई। कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी। जिसके बाद जैतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर जैतपुरा प्रभुकान्त ने बताया कि जांच करने पर मामला गलत निकला। अभी आसपास के लोगों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन