फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pakistani flag hoisting case Varanasi police seized accused mobile

पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला: वाराणसी पुलिस ने कब्जे में लिया आरोपी का मोबाइल

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
सार

वाराणसी के भवानीपुर गांव में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दुकान पर पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को दर्जी को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Pakistani flag hoisting case Varanasi police seized accused mobile
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ताज मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के भवानीपुर में पाकिस्तानी झंडा फहराए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी ताज मोहम्मद (22)  का मोबाइल कब्जे में लिया। पुलिस ने उसके पिता शेखू से भी पूछताछ की। उधर, ताज मोहम्मद के पिता ने कहा कि मर जाना कबूल है, लेकिन देश के खिलाफ जाने की कभी सोच भी नहीं सकता। 

विज्ञापन


शेखू ने बताया कि उसका एक कमरा भवानीपुर में प्राइमरी स्कूल के पास सड़क पर है और मकान गांव में है। ताज मोहम्मद इसी एक कमरे में रहता था और सिलाई का काम करता था। बेटा सात तक ही पढ़ा है और कहीं आता जाता नहीं था। उसे किसने भड़काया उसे वह नहीं जानता।
विज्ञापन


शेखू ने बताया कि वह जिस देश में रहता है उसे मां समान मानता है। कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। बेटे की करतूत से और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने से दिल को ठेस पहुंचा है। बताया कि उनके चार बेटे हैं। यह तीसरे नंबर का है, इसकी शादी मार्च में होने वाली थी। नहीं जानते हैं कि पाकिस्तान का झंडा कैसा होता है वरना छत पर लगाने से पहले ही वह आग के हवाले कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल वालों के बीच मारपीट, छह लोग घायल

इलाके के घरों पर लगे अन्य झंडों को लोगों ने हटाया

पाकिस्तान का झंडा लगाने की घटना के बाद भवानीपुर सहित आसपास के गांव में मुस्लिम बस्तियों में लगाए गए अन्य प्रकार के झंडे भी लोगों ने हटा दिए। पिछले दिनों लोगों ने घरों पर तरह-तरह के झंडे लगा रखे थे। जिसमें कुछ झंडे मजहबी भी थे। शुक्रवार की घटना के बाद पनियरा, जक्खिनी और चंदापुर आदि गांव में भी लोगों ने अपने घरों पर लगे मजहबी और तरह-तरह के झंडे हटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed