फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padmavibhushan P. Chhannulal mishra daughter death case: investigation still going on

पद्मविभूषण प. छन्नूलाल की बेटी की मौत मामला: जांच अभी भी अधर में अटकी, सीएमओ की अधूरी रिपोर्ट डीएम ने लौटाई

Wed, 19 May 2021 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 May 2021 12:54 PM IST
सार

पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी की 29 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Padmavibhushan P. Chhannulal mishra daughter death case: investigation still going on
पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र

विस्तार

पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की बेटी संगीता मिश्र की मौत के मामले में जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। सीएमओ की अधूरी जांच रिपोर्ट को जिलाधिकारी ने लौटा दिया है और उसमें अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट शामिल करने का निर्देश दिया है। इससे पहले पद्मभूषण प. छन्नूलाल मिश्र ने मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को फोनकर कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सीसीटीवी की जांच बहुत जरूरी है। इसमें ही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आएगी।

विज्ञापन


पं. मिश्र की छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्र ने बताया कि मंगलवार को पिताजी ने जिलाधिकारी से टेलीफोन के जरिए बातचीत की थी। जिलाधिकारी ने पिताजी को बताया कि उन्हें जांच रिपोर्ट मिल चुकी है और उसको जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। पिताजी ने जब बेटी के इलाज के दौरान के वीडियो फुटेज की बात कही और स्पष्ट किया कि बिना सीसीटीवी जांच की सही रिपोर्ट संभव नहीं है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी रिपोर्ट मंगा ली जाएगी। इसके बाद पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र ने सीएमओ को जब फोन किया तो उन्होंने कोतवाली पुलिस पर मामला टाल दिया। पं. छन्नूलाल मिश्र ने कहा कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा है कि वह उनकी बेटी को न्याय जरूर दिलाएंगे। अगर जरूरी हुआ तो वह पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में बातचीत करेंगे। बता दें कि पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्रा का 29 अप्रैल को इलाज के दौरान निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सीएमओ की जांच रिपोर्ट आई थी, मगर इसमें सीसीटीवी फुटेज नहीं था। इसे शामिल करने का निर्देश दिया गया है। पद्मभूषण पं छन्नूलाल मिश्र से वार्ता हुई है और उन्हें जानकारी दी गई है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed