फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padmashree Vagish Shastri was the Triveni of Sanskrit, Culture and Sanskar

संस्कृत, संस्कृति एवं संस्कार की त्रिवेणी थे पद्मश्री वागीश शास्त्री

Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Padmashree Vagish Shastri was the Triveni of Sanskrit, Culture and Sanskar
पद्मश्री महामहोपाध्याय प्रो. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी वागीश शास्त्री के निधन पर शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पाणिनी भवन सभागार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि पद्मश्री आचार्य त्रिपाठी संस्कृत, संस्कृति एवं संस्कार के त्रिवेणी थे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि आचार्य वागीश शास्त्री ने शरीर त्यागा है लेकिन उनके कृतित्व के प्रकाश से वह सदैव हम सभी के बीच रहेंगे। उनके अनुसंधान शोध प्रविधि का संचालन आज भी किया जा रहा है। उनके शोध की परिकल्पना को साकार करने से उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा के आरंभ में आचार्य वागीश शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. महेंद्र पांडेय, डॉ. विजय कुमार पांडेय, प्रो. राजनाथ, प्रो. हीरककांति चक्रवर्ती, प्रो. अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed