{"_id":"621d2c5b290c826eca782206","slug":"paddy-procurement-target-could-not-be-met-time-extended-by-seven-days-varanasi-news-vns6410161200","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद का लक्ष्य नहीं हो पाया पूरा, समय सात दिन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद का लक्ष्य नहीं हो पाया पूरा, समय सात दिन बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले के 12 धान खरीद केंद्रों पर किसान सात मार्च तक धान की बिक्री कर सकेंगे। शासन की ओर से सोमवार को समय बढ़ा दिया है। इस वर्ष धान बिक्री के लिए एक नवंबर से 28 फरवरी तक समय निर्धारित किया गया था। विपणन विभाग सहित सात एजेंसी के 42 खरीद केंद्रों से चार लाख 20 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य था। जबकि खरीद चार लाख सात हजार क्विंटल हो पाई। सात दिन और समय बढ़ने से 13 हजार क्विंटल और खरीद की उम्मीद विभाग ने जताई है।
विपणन विभाग, एफपीओ, भारतीय खाद्य निगम, पीसीएफ और मंडी समिति के कुल 42 खरीद केंद्रों से सोमवार को धान खरीद के अंतिम दिन चार लाख हजार 20 हजार क्विंटल के सापेक्ष आठ हजार 382 किसानों से चार लाख सात हजार क्विंटल धान की खरीद हुई। अगले सात दिनों में मात्र 12 केंद्रों से 13 हजार क्विंटल धान खरीदने की उम्मीद है।
जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में खरीद केंद्रों पर किसानों की आवक कम हो गई। प्रतिदिन छह सौ से आठ सौ क्विंटल धान की खरीद हो पा रही है। बीते 28 फरवरी तक चार लाख सात हजार क्विंटल धान की खरीद 8382 किसानों से हुई जो लक्ष्य के सापेक्ष 13 हजार क्विंटल कम है। अब सात दिन का समय और बढ़ा है तो इससे लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। 8382 किसानों में 7543 किसानों का भुगतान भी हो गया है।