फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padav-Bahadurpur road is sealed due to found coronavirus case near varanasi in chandauli

पड़ाव-बहादुुरपुर मार्ग सख्ती हुई तेज, घरों से नहीं निकले लोग, दुकानें भी पूरी तरह से रही बंद, राजघाट पुल और रामनगर से आने वालों पर कड़ी नजर

Wed, 29 Apr 2020 11:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Padav-Bahadurpur road is sealed due to found coronavirus case near varanasi in chandauli
पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग सील। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के पड़ाव सीमा से सटे वाराणसी के सूजाबाद क्षेत्र में दो लोगों को कोरोना वायरस के चलते क्वारंटीन होने के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पड़ाव चौराहे पर सख्ती तेज कर दी गई है। वहीं पड़ाव से सूजाबाद जाने वाले बहादुरपुर मार्ग को बंद कर दिया गया है। सुबह जरूरी सामान लेने वालों को भी घरों में रोक दिया गया। किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


चिकित्सकों की टीम लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी कर रही हैं। साथ ही राजघाट पुल और रामनगर से आने वालों पर कड़ी निगहबानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी को लेकर काफी सजग है और कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। सूजाबाद में दो लोगों के क्वारंटीन होने के बाद रोजाना की तरह सुबह आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक खुलने वाली राशन, फल, सब्जी की दुकानें भी नहीं खुली।
विज्ञापन


ठेले पर सब्जी फल लेकर आने वाले भी लौट गए। इसे देखते हुए पड़ाव चौराहे से बहादुरपुर, सूजाबाद और भूपौली मार्ग को बंद कर दिया गया है। बुधवार को दुकानें नहीं खुलने से आसपास गांवों सेजाबाद, बहादुरपुर, मढ़िया, जलीलपुर ,चौरहट, भोजपुर, रतनपुर सेमरा, बखरा, चांदी तारा, निबुपुर आदि गांव के लोग जरूरत के सामान के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं राजघाट पुल और रामनगर से पड़ाव की ओर आने वालों की गहनता से जांच पड़ताल हुई। जरूरी कोई कारण नहीं बता पाने पर पुलिस और प्रशासन के लोग वापस कर दिया। जिला प्रशासन लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कड़ी चौकसी बरत रहा है।

एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि जिले की सीमा से सटे वाराणसी में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पड़ाव पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। सुजाबाद के दो लोग क्वारंटीन हैं। यदि पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो पड़ाव इलाके को सील कर दिया जाएगा। फिलहाल बैरिकेडिंग कर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed