फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   P Nikay Chunav Reservation List: List of 100 wards of Varanasi released, major changes made only in Sundarpur

UP Nikay Chunav Reservation List: वाराणसी के 100 वार्डों की सूची जारी, सिर्फ सुंदरपुर में किया गया बड़ा बदलाव

Fri, 31 Mar 2023 10:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 31 Mar 2023 10:37 AM IST
सार

नगर निगम के 100 वार्डों की आरक्षण सूची भी गुरुवार को जारी कर दी गई। इसमेंं केवल एक वार्ड सुंदरपुर के आरक्षण में बदलाव किया गया है। पहले यह सीट अनारक्षित थी। सूची जारी होने की अधिसूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर जिलाधिकारी के यहां आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 100 वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन
P Nikay Chunav Reservation List: List of 100 wards of Varanasi released, major changes made only in Sundarpur
निकाय चुनाव - फोटो : Social Media

विस्तार

शासन स्तर से नगर निगम के 100 वार्डों की आरक्षण सूची भी गुरुवार को जारी कर दी गई। इसमेंं केवल एक वार्ड सुंदरपुर के आरक्षण में बदलाव किया गया है। पहले यह सीट अनारक्षित थी। इस बार इसे अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा पार्षद पद के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।

विज्ञापन


सूची जारी होने की अधिसूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर जिलाधिकारी के यहां आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 100 वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा। नगर आयुक्त शिपू गिरि के अनुसार नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नौ, पिछड़ा वर्ग के लिए 18, अनारक्षित के लिए 43 और महिला के लिए 21 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

 

P Nikay Chunav Reservation List: List of 100 wards of Varanasi released, major changes made only in Sundarpur
up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जनजाति महिला (1) : सुंदरपुर
अनुसूचित जाति महिला (3) : लहरतारा, सिकरौल, फुलवरिया
अनुसूचित जाति (5) : शिवदासपुर, सलारपुर, मंडुआडीह, दीनापुर, शिवपुर

पिछड़ा वर्ग महिला (9): शिवपुरवां, गोला घाट रामनगर, कंदवां, तुलसीपुर, ककरमत्ता, बिरदोपुर, सूजाबाद डोमरी, भेलूपुर, छित्तूपुर खास

पिछड़ा वर्ग (18) : छित्तूपुर (लोको छित्तूपुर), गणेशपुर, नईबस्ती, लोढ़ान, जोलहा दक्षिणी, पांडेयपुर, दनियालपुर, चेतगंज, अकथा, मढ़ौली, पिसौर, रमरेपुर, जगतगंज, पुराना रामनगर, घसियारीटोला, शिवाला, पितरकुंडा, रामापुरा

महिला (21) : राजघाट, नगवां, सीरगोवर्धनपुर, रमदत्तपुर, नेवादा, लेढ़ुपुर, लोहता, नरिया, लालपुर मीरापुर बसहीं, अलईपुरा, जलालीपुरा, ईश्वरगंगी, बागाहाड़ा, मदनपुरा, बिंदुमाधव, ओमकालेश्वर, सरैयां, बलुआबीर, कमलगढ़हा, काजी सादुल्लापुरा, बंधु कच्ची बाग।
अनारक्षित (43) : हुकुलगंज, रामपुर रामनगर, सरसौली, संदहां, तरना, दुर्गाकुंड, सरायनंदन, नारायणपुर, करौंदी, नदेसर, राजा बाजार, चौकाघाट, सुसुवाही, पिशाचमोचन, सारनाथ, जोल्हा उत्तरी, पहडिय़ा, सिगरा, प्रहलादघाट, खजुरी, डिठोरी महाल, लल्लापुरा खुर्द, मध्यमेश्वर, हनुमानफाटक, कोनिया, आदिविशेश्वर, रानीपुर, बजरडीहा, भगवानपुर, काजीपुरा, कृतिवाशेश्वर, सूर्यकुंड, पियरी कला, गोला दीनानाथ, धूपचंडी, जंगमबाड़ी, बंगालीटोला, लल्लापुरा कला, बागेश्वरी देवी, दशाश्वमेध, कालभैरव, जमालुद्दिनपुरा, कमालपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed