{"_id":"614493cd8ebc3e7ef619445c","slug":"oxygen-facility-will-now-be-available-at-every-bed-in-bhu-trauma-center-oxygen-plant-becomes-functional","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ट्रामा सेंटर में अब हर बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा, प्लांट हुआ क्रियाशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ट्रामा सेंटर में अब हर बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा, प्लांट हुआ क्रियाशील
Fri, 17 Sep 2021 10:38 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:38 PM IST
सार
विधायक ने कहा कि पीएम केयर्स फंड से बीएचयू ट्रामा सेंटर, बीएचयू अस्पताल के साथ ही महिला अस्पताल कबीरचौरा में भी प्लांट लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का बटन दबाकर क्रियाशील करते कैंट विधायक और मौजूद अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर में लगे ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील कर दिया गया है। 960 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता वाले इस प्लांट के लगने के बाद अब ट्रामा सेंटर के हर बेड पर मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने ऑक्सीजन प्लांट का बटन दबाकर उसे क्रियाशील किया। इस दौरान इसके प्रयोग आदि से जुड़ी जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि पीएम केयर्स फंड से बीएचयू ट्रामा सेंटर, बीएचयू अस्पताल के साथ ही महिला अस्पताल कबीरचौरा में भी प्लांट लगवाए गए हैं। प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री ने बेहतर प्रयास किए हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट के क्रियाशील होने के बाद अगले सप्ताह तक अन्य दोनों जगहों पर लगे प्लांट भी क्रियाशील हो जाएंगे। इस दौरान डॉक्टर एसके भारतीय, भाजपा के महानगर मंत्री अशोक पटेल, एडिशनल सीएमओ डॉ आर प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग में ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन