फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Owner of three BSP candidate millions in varanasi

बसपा के तीन उम्मीदवार करोड़ों के मालिक

Wed, 15 Feb 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 15 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Owner of three BSP candidate millions in varanasi
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को पर्चा दाखिल करने वाले भाजपा, बसपा, कांग्रेस-सपा प्रत्याशियों में कई करोड़पति हैं। लगभग सभी के पास पिस्टल, रायफल और अन्य असलहे भी हैं। बसपा के त्रिभुवन राम, बाबूलाल और महेंद्र कुमार पांडेय, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल समद अंसारी और सपा उम्मीदवार आनंद मोहन यादव गुड्डु करोड़पति हैं, जबकि बसपा के सुजीत मौर्या और भाजपा के अनिल राजभर की संपत्ति अभी लाखों में ही है।
विज्ञापन


अजगरा के मौजूदा विधायक और बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम करोड़पति हैं। उनके पास 35,500 और पत्नी के  पास 44,000 रुपये नगद है। टी. राम के बैंक खाते में एक करोड़ आठ लाख तीन हजार 126 रुपये और पत्नी के  बैंक खाते में दो करोड़ 67 लाख आठ हजार 830 रुपये हैं। टी. राम के पास सेकेंड हैंड होंडा सिटी कार है। कार की कीमत एक लाख 70 हजार रुपये है।
विज्ञापन


 त्रिभुवन के पास 2,25,764 रुपये और पत्नी के पास 15,38,186 रुपये के गहने हैं। त्रिभुवन के पास एक पिस्टल और एक रायफल है। उनकी कुल चल संपत्ति की कीमत एक करोड़ 80 लाख 64 हजार 399 रुपये और पत्नी के पास 62 लाख 91 हजार 186.15 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं त्रिभुवन के पास चार करोड़ 42 लाख 72 हजार 113 रुपये की अचल संपत्ति और पत्नी की अचल संपत्ति की कीमत एक करोड़ 68 लाख रुपये है। दपंत्ति के लखनऊ और दिल्ली में फ्लैट और लखनऊ में भूखंड भी हैं। त्रिभुवन के पास बैंकों का 65 लाख रुपये बकाया है। त्रिभुवन राम द्वारा 2012 में दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 97 लाख 37 हजार 181.33 रुपये और पत्नी के पास 41 लाख 91 हजार 13 रुपये की चल संपत्ति थी। त्रिभुवन राम के पास एक करोड़ 14 लाख 20 हजार 800 रुपये और पत्नी के पास 92 लाख तीन हजार रुपये की अचल संपत्ति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंडरा से बसपा प्रत्याशी बाबूलाल के पास फ्रांस निर्मित पिस्टल, स्विफ्ट कार, एसयूवी और एक डंफर है। उनके पास 8,79,104 रुपये और पत्नी के पास 6,72,678 रुपये नगद हैं। उनके पास लाखों रुपये के गहने भी हैं। बाबूलाल के चल संपत्ति की कीमत एक करोड़ 91 लाख 18 हजार 328 रुपये और पत्नी की संपत्ति की कीमत 6 करोड़ 30 लाख 48 हजार 512 रुपये है। बाबूलाल के पास 12 करोड़ 68 लाख 35 हजार 520 रुपये की अचल संपत्ति और उनकी पत्नी के पास 11 करोड़ 37 लाख छह हजार 904 रुपये हैं। बाबूलाल की उम्र 51 वर्ष है।

शहर उत्तरी से बसपा प्रत्याशी सुजीत मौर्या के पास 1,25,000 और पत्नी के  पास 55,000 रुपये नगद हैं। सुजीत के पास एक स्कॉर्पियो और 3,74,650 रुपये के गहने हैं। पत्नी के पास भी लाखों के गहने हैं। सुजीत की चल संपत्ति की कीमत 15 लाख 90 हजार 650 रुपये और पत्नी की संपत्ति की कीमत 3,28,300 रुपये है। सुजीत की अचल संपत्ति की कीमत 3,00,000 रुपये है। सुजीत 2012 में भी बसपा से प्रत्याशी थे। उस दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक कुल चल संपत्ति की कीमत 15,22,925 और पत्नी की संपत्ति की कीमत 2,95,000 रुपये थी। 

सेवापुरी से बसपा प्रत्याशी महेंद्र कुमार पांडेय के पास आठ लाख और पत्नी के पास चार लाख रुपये नगद है। महेंद्र की कुल चल संपत्ति की कीमत 78.91 लाख रुपये और पत्नी की संपत्ति की कीमत दो करोड़ 48 लाख 76 हजार रुपये है। शपथ पत्र में अचल संपत्ति की कीमत अस्पष्ट है। उनकी उम्र 47 साल है।

शहर उत्तरी से कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल समद अंसारी के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास 1,80,000 और उनकी पत्नी के पास 2,40,000 रुपये नगद हैं। समद के पास एक सफारी, महिंद्रा एसयूवी और एक बुलेट है। एक पिस्टल और एक रायफल भी है। दंपत्ति के पास लाखों के गहने भी हैं।

 समद की चल संपत्ति की कीमत 93 लाख 17 हजार 671.68 रुपये और उनकी पत्नी की संपत्ति की कीमत सात लाख 67 हजार 207.57 रुपये है। समद की अचल संपत्ति की कीमत एक करोड़ 54 लाख रुपये और पत्नी की अचल संपत्ति की कीमत 15 लाख रुपये है। समद के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में मारपीट, बलवा समेत दस मुकदमे लंबित हैं। समद की ओर से  2012 में दाखिल किए गए शपथ पत्र के  मुताबिक उस समय उनके  पास 66 लाख 65 हजार 768 रुपये और पत्नी के पास 14 लाख 75 हजार 525 रुपये की चल संपत्ति थी। वहीं समद के पास 63 लाख 26 हजार 666 रुपये और पत्नी के पास 11 लाख रुपये की अचल संपत्ति थी।

शिवपुर सीट से सपा प्रत्याशी आनंद मोहन यादव गुड्डू के पास 45 हजार रुपये और उनकी पत्नी के पास 40 हजार रुपये नगद हैं। आनंद के पास एक स्कॉर्पियो, एक स्कूटी और पिकअप वाहन है। उनके पास पिस्टल, रायफल और बंदूक भी है। आनंद की चल संपत्ति की कीमत 60 लाख 60 हजार 48 रुपये और पत्नी के पास पांच लाख 53 हजार 534 रुपये की चल संपत्ति है। पत्नी के पास करीब पांच लाख से ज्यादा के गहने हैं। आनंद की अचल संपत्ति की कीमत दो करोड़ 76 लाख 32 हजार 370 रुपये है। आनंद के पास लखनऊ में फ्लैट, जमीन और सिगरा में मकान है। आनंद की उम्र 45 साल है। 


शिवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है। अनिल के पास 5000 रुपये नगद हैं। पत्नी के पास नगदी नहीं है। अनिल और उनकी पत्नी के पास 70-70 हजार रुपये के जेवर हैं। अनिल की चल संपत्ति की कीमत 48,370 और पत्नी की चल संपत्ति की कीमत 2,51,722 रुपये है। अनिल के पास 20 लाख की अचल संपत्ति और पत्नी के पास सात लाख की अचल संपत्ति है। अनिल की उम्र 44 साल है। उनके पिता रामजीत राजभर चिरईगांव से विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed