फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Over 150 samples of corona arrived in BHU lab in two days, most of people in Jamaat

दो दिनों में बीएचयू लैब में पहुंचे 150 से अधिक कोरोना के सैंपल, जमात में शामिल लोगों के सर्वाधिक 

Sun, 05 Apr 2020 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 05 Apr 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Over 150 samples of corona arrived in BHU lab in two days, most of people in Jamaat
कोरोना टेस्ट लैब - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात में बड़ी संख्या में वाराणसी और आसपास के जिलों से भी लोग शामिल हुए थे। सख्ती के बाद कोई घर से निकलकर खुद ही जांच कराने पहुंच रहा है तो किसी को पुलिस के डर से जांच करानी पड़ रही है। हालत यह है कि बस दो दिन (2-3 अप्रैल) में ही वाराणसी, प्रयागराज समेत आसपास के जिलों से 150 से अधिक सैंपल बीएचयू लैब में जांच के लिए आए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें जमातियों के सैंपल अधिक हैं, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के लैब में जैसे-जैसे जिलों से सैंपल आ रहे हैं, उसी क्रम में जांच पूरी कर जिलों को भेजी जा रही है। शासन के निर्देश पर आईएमएस बीएचयू से गोरखपुर और बस्ती मंडल को अलग करते हुए वहां बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब बीएचयू में 13 जिलों के जांच की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में जिस तरह से जमाती सामने आते जा रहे हैं, उसी की वजह है कि दो दिनों में ही जांच कराने वालों की संख्या 150 के पार पहुंच गई हैं। जिन जिलों से सर्वाधिक सैंपल आए हैं, उसमें मऊ आजमगढ़, भदोही, वाराणसी शामिल हैं। कहीं से 25 तो कहीं से 40 सैंपल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Over 150 samples of corona arrived in BHU lab in two days, most of people in Jamaat
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : अमर उजाला

चार मशीनों से सैंपलों की हो रही जांच

बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में शुरुआती दिनों में केवल एक मशीन से ही जांच हो रही थी। प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने अपनी विधायक निधि से 33 लाख का अनुदान दो नई मशीनों के लिए दिया था। इसके बाद बीएचयू में बृहस्पतिवार को दो मशीनों को खुद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सीएमओ के साथ इंस्टॉल कराया। इसके अलावा बरकच्छा स्थित एक पीसीआर मशीन भी बीएचयू लैब में आई है। एक साथ 4 मशीनों के चलने से अब एक दिन में 100 सैंपल की जांच हो रही है। 

शादी समारोह में आए 65 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

सेवापुरी के हाथी बाजार निवासी मो. इसराइल व मो. खालिद के यहां कई जिलों से इनके रिश्तेदार शादी समारोह में 18 मार्च को आए थे। अचानक लॉकडाउन होने की वजह से बाहर से आए लोग अपने घरों को वापस नहीं जा सके और रिश्तेदार के यहां ही रह रहे हैं। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। एहतियात के तौर पर इनको प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। वैवाहिक कार्यक्रम में भदोही, बस्ती, बलिया और झारखंड के जमशेदपुर से शरीक होने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed