{"_id":"6afe087752554c380f03cd9d","slug":"out-of-control-car-plunges-into-pond-one-dead-four-injured-varanasi-news-c-20-vns1022-1621035-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तालाब में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तालाब में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खालिसपुर गांव में हुआ हादसा, घायलों को भदवर के अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जामुराद। खालिसपुर गांव में बुधवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार ओमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना (58) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। कार सवार खजुरी निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना, सुभाष सिंह, सचिन सिंह और अमन सिंह खालिसपुर में तेरहवीं में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत कार का शीशा तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को रोहनिया के भदवर में निजी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने ओमप्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों में सुभाष सिंह, सचिन सिंह और अमन सिंह का इलाज चल रहा है। मिर्जामुराद पुलिस ने तालाब से दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि ओमप्रकाश की मौत हुई है। ओमप्रकाश सिंह खेती-किसानी करते थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक एयरफोर्स में और दूसरा लखनऊ में नौकरी करता है। पिता की मौत की खबर मिलते ही दोनों बेटे घर के लिए रवाना हो गए।