फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ordered paneer got chicken Customer said not even drink water in hotel Muslim waiter apologized

ऑर्डर किया पनीर मिला चिकन : होटल में कस्टमर बोला- मैं यहां का पानी तक नहीं पीऊंगा, मुस्लिम वेटर ने मांगी माफी

Thu, 26 Dec 2024 09:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 09:48 AM IST
सार

Varanasi News : कस्टमर ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो में बातचीत का पूरा ब्योरा दिख रहा है।

विज्ञापन
Ordered paneer got chicken Customer said not even drink water in hotel Muslim waiter apologized
होटल में कस्टमर ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर। शुद्धीपुर स्थित सपा नेता ओपी सिंह के आद्रिका होटल में पनीर की सब्जी में चिकन का पीस मिलने का आरोप लगाकर ग्राहकों ने हंगामा कर दिया। ग्राहकों का हंगामा देख होटल के स्टाफ ने माफी मांगी। घटना की शिकायत 112 नंबर पर करने पर शिवपुर थाने की पुलिस ने होटल के जनरल मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ की। 

विज्ञापन




चंदौली के मुगलसराय निवासी ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि वह बुधवार की शाम नौ लोगों की टीम के साथ कंपनी के काम से मीटिंग के लिए आए थे। सभी ने शुद्धीपुर स्थित आद्रिका होटल में कमरा बुक किया। भोजन करने वालों में पांच लोग नॉनवेज खाने वाले थे और चार लोगों को शाकाहारी भोजन करना था। शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों के भोजन के दौरान उनकी पनीर की सब्जी से चिकन का पीस निकला। इस पर सभी ने हंगामा कर दिया।  

विज्ञापन

उधर, होटल के जनरल मैनेजर विनय यादव ने पुलिस को बताया कि नौ लोग आए थे और पांच कमरों को बुक किए। एडवांस में 2500 रुपये जमा किए। पांच रूम का किराया 11564 रुपये था। रात 10 बजे के करीब लोगों ने पनीर का आॅर्डर दिया था। रात 11:30 बजे लोगों ने पनीर में चिकन कहकर हंगामा खड़ा कर दिया। खाने का बिल 3658 रुपये आया था। उन्होंने बिल का भुगतान नहीं किया और हंगामा करते हुए अपना 2500 रुपये एडवांस लेकर चले गए। 

इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि मामला खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित है। फिर भी दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। उधर, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए होटल भेजी गई थी। होटल प्रबंधन को चेताया गया है कि दोबारा किसी किस्म की शिकायत न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed