फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opposition Leader Ram Gobind Chaudhary will not celebrate holi in ballia

किसान परेशान, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर मुसलमानों को मारी जा रही गोली तो कैसे मनाएं होली : रामगोविंद

Sun, 08 Mar 2020 06:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Opposition Leader Ram Gobind Chaudhary will not celebrate holi in ballia
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी इस बार होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने यह फैसला बाढ़, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी के बाद अब तक किसानों को मुआवजा न मिलने और नागरिकता संशोधन कानून(कानून) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में 25 मुसलमानों की मौत के कारण लिया है। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पांडेय कान्हजी के माध्यम से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार बलिया जिले में घाघरा और गंगा में आई बाढ़ से किसानों की फसल जलमग्न हो गई। ऊपर से बारिश ने फसलों को पूरी तरह से चौपट कर दिया।
विज्ञापन


इस संवेदनहीन सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। यही नहीं किसानों ने किसी तरह रबी की बुआई की तो उस पर भी बारिश का कहर हुआ। यानी इस वर्ष किसानों की दोनों मुख्य फसलें बर्बाद हो गईं और गरीबों के मकान गिर गए। इसके बावजूद सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के दर्द को अनसुना कर दिया गया। एक धेला भी मुआवजे के नाम पर किसानों को नहीं दिया गया। ऐसे में प्रदेश व जिले के किसान दुखी हैं तो मैं कैसे होली की खुशी मनाऊंगा। मैं भी किसान का बेटा हूं, मेरा भी मन दुखी है। जबकि होली हर्ष और उल्लास का पर्व है। सरकार के तानाशाही रवैये के कारण किसानों की खुशी छिन गई है। 

चौधरी ने कहा कि किसान तो किसान समाज का कोई तबका इस सरकार से खुश नहीं है। अभी सीएए के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान सरकार ने गोली चलवाकर 25 मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया। जब हमारे समाज का एक बड़ा धड़ा पीड़ा में है, ऐसे में होली मनाना उचित नहीं लगता। मैं सरकार से मांग करता हूं कि खरीफ और रबी दोनों फसलों का मुआवजा देकर सरकार किसानों के दुख-दर्द को कम करने का प्रयास करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed