{"_id":"681c495989821dc1bb0cc057","slug":"operation-sindoor-effect-flight-service-from-varanasi-to-ghaziabad-stopped-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर का असर: वाराणसी से गाजियाबाद की विमान सेवा बंद, बाबतपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर का असर: वाराणसी से गाजियाबाद की विमान सेवा बंद, बाबतपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी सतर्कता
Thu, 08 May 2025 11:34 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 May 2025 11:34 AM IST
सार
Varanasi News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद वाराणसी से गाजियाबाद के लिए चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवा अगले आदेश तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक के बाद बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बुधवार को हर दिन की तरह सामान्य रहा। यहां से गाजियाबाद के लिए चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवा अगले आदेश तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद का हिंडन एयरपोर्ट वायु सेना का एयरबेस है, इसलिए इस एयरपोर्ट को यात्री विमान के लिए बंद कर दिया गया है। एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिन जगहों पर संचालन बंद हैं, उन एयरपोर्ट से वाराणसी एयरपोर्ट के बीच कोई भी सीधी विमान सेवा संचालित नहीं होती है। इसलिए इसका प्रभाव वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
हालांकि इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर पहले की तुलना में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बाबतपुर एयरपोर्ट भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दो साल पहले वायुसेना का लड़ाकू विमान मिराज 2000 यहां लैंड हुआ था। आपात स्थिति में एयरपोर्ट पर तैयारियों का अभ्यास किया गया था।