फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OPD opened at full capacity after three days after holi in varanasi six thousand patients arrived

तीन दिन बाद पूरी क्षमता से खुली OPD: छह हजार से अधिक मरीज पहुंचे, मौसमी बीमारियों ने ढाया सितम; इलाज शुरू

Tue, 18 Mar 2025 03:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 03:32 AM IST
सार

होली को लेकर शुक्रवार को ओपीडी में अवकाश रहा जबकि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह चली। शनिवार को सुबह 8 से 2 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चली। रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहा। 

विज्ञापन
OPD opened at full capacity after three days after holi in varanasi six thousand patients arrived
BHU अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी सोमवार को तीन दिन बाद पूरी क्षमता के साथ खुली। स्थिति यह रही कि अस्पतालों में पर्चा काउंटर से लेकर दवा, पैथालॉजी काउंटर तक मरीजों की भीड़ रही। सोमवार को अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर पांच हजार मरीज पहुंचे। 

विज्ञापन


मौसमी बीमारी से परेशान 500 लोगों ने उपचार करवाया तो होली के बाद रंगों से एलर्जी वाले 200 लोग त्वचा संबंधी समस्या लेकर पर पहुंचे। किसी को गले में खराश थी तो कोई खांसी से परेशान था।
विज्ञापन


सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर, मंडलीय अस्पताल के साथ ही जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा सहित अन्य अस्पतालों, केंद्रों पर सुबह 8 बजे जैसे ही पर्चा काउंटर खुला मरीजों की लंबी लाइन लग गई। जिला अस्पताल में सोमवार को 1720 मरीजों का पर्चा बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी लोग बच्चों को लेकर दिखाने पहुंचे। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह के अनुसार 1400 से अधिक लोगों का पर्चा बना। बच्चों से लेकर बड़ों को मिलाकर 200 लोगों ने उपचार करवाया। 

स्किन ओपीडी में भी मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। शास्त्री अस्पताल रामनगर में 1300 मरीज ओपीडी में आए। इसमें मौसमी बदलाव की वजह से परेशान मरीजों की संख्या 300 रही। स्किन ओपीडी में भी 50 लोगों ने दिखाया।

स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दिखी मरीजों की भीड़
सीएचसी मिसिरपुर में सोमवार को 500 से अधिक मरीज आए, इसमें 300 नए रहे। अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि 100 मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश के साथ ही शरीर में खुजली की समस्या लेकर पहुंचे।

सीएचसी चोलापुर पर 910 लोग ओपीडी में पहुंचे, यहां भी मौसमी बीमारी और होली के बाद रंगों से त्वचा में दाने निकलने, खुजली की समस्या वाले 120 मरीजों ने इलाज करवाया। पीएचसी चिरईगांव पर सोमवार को 255 मरीजों को देखा गया। प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि जिस तरह से मौसम बदल रहा है, उससे पेट संबंधी समस्या भी बढ़ी है। लूज मोशन वाले 8 मरीजों का उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed