NDA के हुए ओपी राजभर: काशी में बोले डिप्टी सीएम- 'राजभर के आने से कुनबा हुआ मजबूत', सपा के लिए कह दी ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 16 Jul 2023 06:07 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर एनडीए का हिस्सा होंगे, इसकी चर्चा कई दिनों से चल रही थी लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को इसको ट्वीट कर मुहर लगा दी। सपा से दारा सिंह चौहान के इस्तीफे वाले सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब डिरेल हो गई है। जिस तरह सपा के कार्यकाल में अराजकता हुई, यहीं कारण है कि जनता तो उन्हें सिरे से नकारा ही है, अब अब उनके नेता भी साथ छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
नागरी नाटक मंडली में आयोजित काशी अंक 14 पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला