फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Accident News: Cyclist dies after being hit by an uncontrolled vehicle, the driver fled leaving the ca

Jaunpur Accident News: अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, कार छोड़कर भागा चालक

Sun, 16 Jul 2023 05:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Jul 2023 05:35 PM IST
सार

शेखपुर मनेछा निवासी प्रिंस यादव(22) पुत्र कमलेश यादव करीब 12 बजे दोपहर में घर से साइकिल से बाजार में कोटे की दुकान पर जा रहा था। जब वह गांव की मोड़ के पास के पहुंचा तो शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Jaunpur Accident News: Cyclist dies after being hit by an uncontrolled vehicle, the driver fled leaving the ca
अनियंत्रित स्कार्पियों की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेतासराय जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार के पास रविवार की दोपहर अनियंत्रित स्कार्पियों की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau Crime: इतनी सी बात पर धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके पर पुलिस
विज्ञापन


क्षेत्र के शेखपुर मनेछा निवासी प्रिंस यादव(22) पुत्र कमलेश यादव करीब 12 बजे दोपहर में घर से साइकिल से बाजार में कोटे की दुकान पर जा रहा था। जब वह गांव की मोड़ के पास के पहुंचा तो शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आ गया। फिर स्कार्पियों सड़क के किनारे गढ्ढे में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत प्रिंस बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। माता अनीता,  छोटी बहन प्रिया व सुप्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मामला दर्जकर शव का पीएम कराया जा रहा है। उसके बाद अग्रिम विधिक कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed