{"_id":"691b86047520200433060c60","slug":"only-six-feet-of-road-for-pedestrians-on-kachari-marg-varanasi-news-c-20-vns1056-1190890-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कचहरी मार्ग पर पैदल चलने वालों के लिए सिर्फ छह फीट की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कचहरी मार्ग पर पैदल चलने वालों के लिए सिर्फ छह फीट की सड़क
विज्ञापन
कई बार शिकायत की गई, नहीं हुई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिला मुख्यालय और कचहरी की तरफ आने वालों लोगों के आवागमन के लिए केवल छह फीट की सड़क है।
बाकी हिस्सा दोपहिया वाहनों से घिरा रहता है। इससे रोज जाम लगता है। तमाम प्रयास के बाद भी कमिश्नरेट पुलिस वाहनों को हटवा नहीं पाई। जबकि अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। कई बार प्रशासनिक स्तर पर मीटिंग, नोटिस और जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके बाद भी अनियमित पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हो सका। खास बात यह है कि कचहरी से कुछ ही दूरी पर मल्टीलेवल पार्किंग है। लोग उसका उपयोग करने की बजाय सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी गंभीर मुद्दा है। क्योंकि कचहरी परिसर संवेदनशील जोन में आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन अगर सख्ती से नियम लागू करा दे और अनिवार्य रूप से मल्टीलेवल पार्किंग का इस्तेमाल सुनिश्चित कराए तो न सिर्फ पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी बल्कि सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा।