फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only one percent in hospital, 99 percent in home isolation

अस्पताल में महज एक प्रतिशत, 99 फीसदी होम आइसोलेशन में

Tue, 11 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Only one percent in hospital, 99 percent in home isolation
जिले में तीसरी लहर में संक्रमित मरीज एक दिन में भले ही 200 से 390 तक मिलने लगे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी में अस्पताल जाने वालों की संख्या न के बराबर है। अब तक तीसरी लहर में कुल 1683 एक्टिव केस हैं, लेकिन इसमें से कोविड अस्पताल में महज एक प्रतिशत यानी 15 मरीज ही भर्ती हैं। इसमें बीएचयू में सबसे अधिक 11 मरीज भर्ती है जबकि चार का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है। भर्ती मरीजों में चार बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। इधर जिले में सोमवार को कोरोना के 283 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1683 हो गया है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में आठ लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। सोमवार को मिलने वाले मरीजों में 18 साल से कम उम्र वाले बीस बच्चे और 90 महिलाएं संक्रमित हैं। इसके अलावा आईएमएस बीएचयू, ट्रामा सेंटर में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इधर तीसरी लहर में जिन 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उसमें बीएचयू अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों में दो को चिकित्सकीय सलाह पर ऑक्सीजन भी दिया जा रहा है। यहां भी दो बच्चे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तीसरी लहर में सर्दी, खांसी, जुकाम वाले लक्षण अधिक मिल रहे हैं। अगर जरा सी सतर्कता बरती जाए तो अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। सामान्य लोगों के मुकाबले पहले से जो बीमार हैं, उनको अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कार्तिकेय सिंह, आईएमए अध्यक्ष
दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में इलाज की पूरी व्यवस्था है। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लग गया है। यह राहत की बात यह है कि इस बार अस्पताल जाने वालों की संख्या बहुत कम है। होम आइसोलेशन में भी ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। कोई परेशानी नहीं होगी।
-डॉ. एके पांडेय, मेडिकल ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed