फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only Corona suspect will be treated in Deendayal Hospital in Varanasi

वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में अब सिर्फ कोरोना संदिग्ध का होगा इलाज

Tue, 31 Mar 2020 11:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 31 Mar 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Only Corona suspect will be treated in Deendayal Hospital in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी राजकीय अस्पताल के रूप में जाने जाना वाला दीनदयाल अस्पताल अब कोरोना हॉस्पिटल बन गया है। मंगलवार से ट्रामा सेंटर को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यहां केवल कोरोना के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। यहां भर्ती सामान्य मरीजों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


उक्त जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अस्पताल में मेडिकल व इमरजेंसी वार्ड को मरीजों को आईसोलेट करने के लिए आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।  सर्दी, सांस फूलने, खांसी व बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर आने वालों की जांचकर जरूरत पड़ने पर उन्हें 14 दिन आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। जहां 24 घंटे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ उनकी देखभाल करेंगे।

विज्ञापन

आज से बदले समय पर चलेगी स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी 

 जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर चलने वाली ओपीडी का समय बुधवार से बदल जाएगा। अब तक 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली ओपीडी अब एक अप्रैल से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। उक्त जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

114 अस्पतालों में आज ओपीडी नहीं चली तो रद्द होगा लाइसेंस

लॉकडाउन में वाराणसी कई निजी अस्पतालों ने अपने यहां ओपीडी बंद कर दी थी। सर्वे में 114 अस्पताल और क्लिनिक मिले हैं, जो लॉकडाउन में बंद हैं। जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि बुधवार से सभी अस्पतालों में ओपीडी शुरू कराई जाए। आदेश न मानने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम कौशल राज शर्मा ने निजी डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करने के हेतु आईएमए का सहयोग प्राप्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed