{"_id":"64d319f8e43a31d7b6068819","slug":"online-rudrabhishek-facility-started-in-kashi-vishwanath-temple-booking-will-be-done-in-this-amount-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी: अब सावन के सोमवार को घर बैठे करें ऑनलाइन रुद्राभिषेक, इतने में होगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी: अब सावन के सोमवार को घर बैठे करें ऑनलाइन रुद्राभिषेक, इतने में होगी बुकिंग
Wed, 09 Aug 2023 10:15 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:15 AM IST
सार
यह व्यवस्था सावन के सोमवार के दिन लागू नहीं होती थी, लेकिन इसको फिर से शुरू किया गया है, ताकि सोमवार के दिन श्रद्धालु घर बैठे ही ऑनलाइन रुद्राभिषेक, ज्योतिर्लिंग का दर्शन और स्वर्ण शिखर का दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवाधिदेव महादेव के प्रिय श्रावण मास के सोमवार को ऑनलाइन रुद्राभिषेक कर पाएंगे। श्रद्धालुओं की इसी मांग को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा सावन के सोमवार के दिन ऑनलाइन रुद्राभिषेक कराने की व्यवस्था शुरू की गई है। बीते सोमवार को इसका ट्रायल किया गया, जिसमें तीन चार टिकट काटकर एक साथ इसमें रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई। यह ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- BHU में फैशन का जलवा: देशी विदेशी परिधानों में दिखे बच्चे, जी20 'भारतम कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट' का आगाज
विज्ञापन
अब तक सावन में होने वाली श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के चलते श्रद्धालु सोमवार को रुद्राभिषेक नहीं करा पाते थे। इससे बाबा के भक्तों को निराशा हाथ लगती थी। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक डॉ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन रुद्राभिषेक कराने की व्यवस्था मंदिर में पहले से ही है। इसका पूर्व में ही 700 का टिकट निर्धारित है। पहले यह व्यवस्था सावन के सोमवार के दिन लागू नहीं होती थी, लेकिन इसको फिर से शुरू किया गया है, ताकि सोमवार के दिन श्रद्धालु घर बैठे ही ऑनलाइन रुद्राभिषेक, ज्योतिर्लिंग का दर्शन और स्वर्ण शिखर का दर्शन कर सकें। इसके लिए मंदिर की वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अगले सोमवार को यह और भी भव्य रुप से किया जाएगा।
विज्ञापन
यह व्यवस्था सावन के सोमवार के दिन लागू नहीं होती थी, लेकिन इसको फिर से शुरू किया गया है, ताकि सोमवार के दिन श्रद्धालु घर बैठे ही ऑनलाइन रुद्राभिषेक, ज्योतिर्लिंग का दर्शन और स्वर्ण शिखर का दर्शन कर सकें।