फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online application starts for admission in BHU

बीएचयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sun, 15 Aug 2021 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Online application starts for admission in BHU
बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। अभ्यर्थी छह सितंबर तक जहां आवेदन कर सकेंगे, वहीं सात सितंबर की रात 11.50 बजे तक फीस जमा करने की सुविधा दी गई है। अभी परीक्षा तिथि के लिए छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा। एनटीए की ओर से परीक्षा तिथि की घोषणा अभी बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा कराई जाएगी। शनिवार को एनटीए की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से भी आदेश जारी कर दिया गया। इसमें एनटीए की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थी यूईटी(अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट) के 23 कोर्स के लिए परीक्षा कराई जाएगी, जबकि पीईटी(पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट) के 94 कोर्स के लिए परीक्षाएं होंगी। खास बात यह है कि इस बार ऑनलाइन के साथ ही कुछ विषयों में ऑफलाइन परीक्षा भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

--
एनटीए के हेल्प डेस्क पर ले सकते हैं जानकारी
विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए की ओर से एक हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। एनटीए की सीनियर डायरेक्टर(एक्जाम) डॉ.साधना पराशर की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि परीक्षा संबंधी कोई भी जानकारी हेल्प डेस्क से ली जा सकती हे। इसके लिए अभ्यर्थी 011 40759000 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed