फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Onion will make Kashi residents still cry, onion could not reach Egypt

काशी वासियों को अभी और रुलाएगा प्याज, मिस्र देशों से नहीं पहुंच सका प्याज

Fri, 27 Dec 2019 01:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 27 Dec 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Onion will make Kashi residents still cry, onion could not reach Egypt
onion - फोटो : अमर उजाला

अभी और प्याज रूलाने वाला है। मिस्र देशों से आयातित प्याज मंडियों में पहुंचा नहीं और तुर्की ने निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। यह सुनकर आढ़तियों के होश उड़े ही थे कि महाराष्ट्र के नासिक सहित अन्य इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से प्याज की खोदाई ठप हो गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मात्र एक गाड़ी प्याज की खेप पहुंची तो 10 रुपये बढ़े हुए भाव से आढ़तियों ने खरीदा। वहीं केंद्र सरकार ने साउथ अफ्रीका से आयातित प्याज को लेकर करार किया है लेकिन अभी तक मंडियों में प्याज नहीं पहुंच सका है। दावा किया गया था कि 25 दिसंबर से मंडियों में प्याज की खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


आढ़तियों के अनुसार वर्तमान स्थिति प्याज के लिए अनुकूल नहीं है। नासिक में बारिश से आवक पर संकट है तो वहीं प्रयागराज से आने वाला प्याज भी अब दो चार दिन में बंद हो जाएगा। पहड़िया मंडी के प्रमुख आढ़ती राहुल जायसवाल ने बताया कि तुर्की ने निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया और साउथ अफ्रीका से भी आने वाला प्याज अब तक मंडी में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Onion will make Kashi residents still cry, onion could not reach Egypt
onion - फोटो : अमर उजाला

उधर, महाराष्ट्र के नासिक सहित आसपास इलाकों में हो रही बारिश से प्याज की आवक ठप हो गई है। नासिक के व्यापारी आसपास इलाकों में ही प्याज बेच दे रहे हैं। पहड़िया मंडी में नासिक का प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलो और प्रयागराज का प्याज 60-75 रुपये किलो में बिका।
 

प्रमुख आढ़ती सुरेश सिंह ने बताया कि खंडवा और जलगांव से अब तक प्याज की खेप पहड़िया मंडी में नहीं पहुंच सकी है। 15 दिसंबर के बाद से ही जलगांव का प्याज पहड़िया मंडी में पहुंच जाता था। इस बार हो रही देरी का असर है कि प्याज के भाव पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। विदेशों से आयातित प्याज जब तक मंडी में नहीं पहुंचेगी, तब तक दाम में उछाल लगातार बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed