{"_id":"5e81d3188ebc3e76b14a3fcd","slug":"one-worker-died-major-accident-occurred-in-coal-mine-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की हो गई मौत
Mon, 30 Mar 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक निजी कंपनी के अमलोरी (मुहेर) कोयला खदान में सोमवार को हुए हादसे में संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मी कोल हैंडलिंग प्लांट परिसर में सफाई का कार्य करता था। घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के कचनी गांव निवासी सुनील कुशवाहा(22) निजी कंपनी के कोल माइंस मुहेर में स्थित सीएचपी में संविदा एजेंसी के जरिए काम कर रहा था। घटना में कंपनी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन
मुहेर कोल माइंस से कोयला कन्वेयर बेल्ट के जरिए कंपनी के शासन पावर प्लांट में जाता है और इसी से बिजली का उत्पादन किया जाता है। बताया जा रहा है कि घटना कोयला सफाई के दौरान कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से हुआ है। अभी तक घटना से जुड़े सभी पहलू इसलिए स्पष्ट नहीं हो सके हैं क्योंकि कंपनी के अधिकारी मीडिया के सामने आने से बचते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
हालांकि घटना के बाद से ही परिजन सहित ग्रामीण कंपनी के भीतर जाने का असफल प्रयास करते रहे लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने सभी को बाहर ही रोक दिया है। घटना से परिजनों में आक्रोश है। घटना के बाद प्रशासन के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच गई है।