{"_id":"5795243a4f1c1b3c2bc4d7ec","slug":"one-unit-of-blood-donation-the-soldiers-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक यूनिट रक्तदान करें, सैनिकों का सम्मान करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक यूनिट रक्तदान करें, सैनिकों का सम्मान करें
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा ने कहा था, ‘मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन आऊंगा जरूर...’। सीमा पर तड़तड़ाती गोलियों के बीच ये हमारे जवानों का तना हुआ फौलादी सीना है, जिसके पीछे हम महफूज हैं और चैन से जी रहे हैं। उनके खून का कतरा-कतरा हमारी हिफाजत के लिए ही बहता है। निर्भय होकर बर्फ के बीच वो वीर जमे हैं, तने हैं मुल्क के लिए।
तो आइए, उनकी उस निर्भीकता को सलाम करें, रक्तदान करें क्योंकि अमर उजाला फाउंडेशन 1999 के कारगिल संघर्ष में जांबाजी से लड़ने वाले देश के शहादत को नमन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर देश के लिए अपने एक यूनिट लहू का दान कर मानवता के रिश्तों को मजबूती देने और जरूरतमंदों की मदद में भागीदारी बनें। शिविर में भाग लेकर देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए सीमा पर मुस्तैद प्रहरियों तक ये पैगाम पहुंचा दें कि हमें उन पर गर्व है। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी करेंगे।