फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One thousand farmers associated with video conferencing

वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े एक हजार किसान

Fri, 03 Sep 2021 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
One thousand farmers associated with video conferencing
वाराणसी। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को चार घंटे की वीडियो कांफ्रेसिंग में बनारस के एक हजार से अधिक किसान जुड़े। जिसके माध्यम से किसानों ने कृषि योजनाओं और आधुनिक खेती के बारे में जानकारी ली। इसमें पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग और कृषि विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी, किसान उत्पादन संगठन और कृषि वैज्ञानिक जुडे़।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग में बनारस के किसानों को बोलने का मौका तो नहीं मिला जबकि चंदौली के एक किसान शशिकांत ने धान की खेती को लेकर अपना विचार व्यक्त किया। उपनिदेशक कृषि अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बनारस से 1032 किसानों ने लाइव खेती किसानी और कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से जाना। इसमें पशुपालन, फूडप्रोसिंग, फसल बीमा, पाली हाउस आधारित खेती से जुड़ी कई जानकारी किसानों को वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने दी। इसके अलावा सफल किसान संगठनों के निदेशकों ने भी अपनी सफलता की कहानी और चुनौतियों को सांझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed