फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One thousand dentists will gather at IMS BHU and will show the way to treatment with new technology

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में जुटेंगे एक हजार दंत चिकित्सक, नई तकनीक से उपचार की बताएंगे राह

Thu, 04 Dec 2025 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
One thousand dentists will gather at IMS BHU and will show the way to treatment with new technology
आईएमएस बीएचयू में दंत चिकित्सकों का 47वां प्रदेश स्तर का सम्मेलन 5 से 7 दिसंबर तक होगा। इसमें 1000 से अधिक दंत चिकित्सक जुटेंगे। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) वाराणसी शाखा की ओर से केएन उडुप्पा सभागार में होने वाले इस सम्मेलन में दांतों से जुड़ी बीमारियों में बदलाव और नई तकनीक से उपचार पर मंथन किया जाएगा। आईडीए के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष (निर्वाचित) डॉ. मनोज श्रीवास्तव को आयोजन समिति अध्यक्ष, बीएचयू के प्रो. टीपी चतुर्वेदी को वैज्ञानिक सचिव और वाराणसी शाखा के सचिव डॉ. अमर अनुपम को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. अमर ने बताया कि तीन दिन के सम्मेलन में 30 विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। मेडिकल छात्रों को इलाज की नई तकनीकों, शोध प्रवृत्तियों एवं क्लिनिकल विधि के बारे में जानने का मौका मिलेगा। उद्घाटन आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु करेंगे। इस दौरान 36वीं बटालियन पीएसी रामनगर के कमांडेंट अनिल पांडेय, डाॅ. शुभ्रा नदी, डाॅ. अशोक ढोबले आदि मौजूदरहे। अंतिम दिन रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed