फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One more concrete ghat will be added to chain of 84 ghats in Varanasi PM Modi will inaugurate

बदल रही काशी: 84 घाटों की शृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Tue, 08 Apr 2025 06:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Apr 2025 06:37 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 84 घाटों की शृंखला में एक और पक्का घाट जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे के दौरान इस घाट का उद्घाटन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
One more concrete ghat will be added to chain of 84 ghats in Varanasi PM Modi will inaugurate
सामनेघाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के 84 घाटों की शृंखला में एक और घाट जुड़ने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सामनेघाट से रामनगर को जोड़ने वाले ब्रिज के बगल में सामनेघाट पर स्थित कच्चे घाट का पुनर्विकास करके पक्के घाट का निर्माण करा दिया है। निर्माण में काशी के अन्य ऐतिहासिक घाटों के वास्तुशिल्प का विशेष ध्यान रखा गया है। आधुनिक रूप से बने इस पक्के घाट पर पर्यटकों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री अपने काशी के दौरे पर इसका भी उद्घाटन कर सकते हैं।

विज्ञापन


110 मीटर है घाट की लंबाई
उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 1055.43 लाख की लागत से इस घाट का पुनर्विकास कराया जा रहा है। इस घाट की लंबाई 110 मीटर है। घाट पर आरती और पूजा के लिए प्लेटफॉर्म, चुनार स्टोन की छतरी, गजिबो, चेंजिंग रूम, हाईमास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, साइनेज, पीने के पानी, पाथवे, पार्किंग, स्टोन पिचिंग, दिव्यांगजनों व बुजुर्गों के लिए रैंप आदि सुविधा होगी। हॉर्टिकल्चर से घाट की हरियाली और सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Board Exam: फॉर्म में गलती सुधारने का दो दिन मिलेगा मौका, 10वीं, 12वीं के छात्रों को होगी सहूलियत   

विज्ञापन
विज्ञापन

One more concrete ghat will be added to chain of 84 ghats in Varanasi PM Modi will inaugurate
सामनेघाट - फोटो : अमर उजाला
लोगों को मिलेगी काफी सहूलियत 
सामने घाट स्थित बने पक्के घाट पर स्थानीय लोगों को गंगा स्नान, धार्मिक आयोजन जैसे छठ और देव दीपावली आदि पर्व मनाने में काफी सहूलियत मिलेगी। काशी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले घाटों की शृंखला से थोड़ा दूर कच्चे घाट के पुनर्विकास से घाट के पक्का होने से धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। यहां वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed