{"_id":"5989f3264f1c1bbd5d8b473b","slug":"one-more-acused-run-away-from-varanasi-remand-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के संप्रेक्षण गृह से फिर किशोर फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के संप्रेक्षण गृह से फिर किशोर फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
रामनगर थाने में लापरवाह कर्मियों और किशोर के खिलाफ केस दर्ज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार की भोर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर एक किशोर भाग निकला। इसकी जानकारी सुबह किशोरों की गणना करने पर हुई तो हड़कंप मच गया।
किशोर की खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं लगा। कार्यकारी अधीक्षक प्रभात कुमार की तहरीर पर रामनगर थाने में फरार किशोर और ड्यूटी पर तैनात केयरटेकर धर्मपाल, अरविंद यादव, राधेश्याम और गनर बब्बन दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाल संप्रेक्षण गृह में मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के अदलपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोर चोरी और जालसाजी के आरोप में रखा गया था। 25 जुलाई को भेलूपुर पुलिस ने उसे दाखिल किया था। बताया जाता है कि मंगलवार की भोर चार बजे किशोर टॉयलेट जाने के लिए उठा और दीवार फांद कर भाग गया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले महीने ही यहां किशोरों ने जमकर उपद्रव करते हुए कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। मामले को लेकर 13 किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और उन्हें उनके गृह जनपद की जेलों में शिफ्ट किया गया था।
इस मामले में अधीक्षक सहित छह कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सभी को निलंबित कर दिया गया था।