फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One man died in clash for land dispute in jaunpur

यूपी: जमीन विवाद में लाठियों से पीटकर मार डाला, बचाव में आई बहू समेत चार घायल

Mon, 02 Mar 2020 09:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Mar 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
One man died in clash for land dispute in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर।

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रविवार की रात आबादी की जमीन पर कब्जे के विवाद में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को लाठियों से पीटकर मार डाला। बीच-बचाव में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। तनाव देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। मामले में चार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


कमालपुर निवासी राम शिरोमणि पटेल का पड़ोसी समर बहादुर पटेल से लगभग आठ माह से आबादी की जमीन का विवाद चल रहा है। तहसीलदार ने रविवार को दोनों पक्षों का बंटवारा करवा दिया था, लेकिन इससे समर बहादुर संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार की ही रात आठ बजे समर बहादुर ने छह-सात लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर राम शिरोमणि पटेल (57) के घर पहुंचकर उनकी पिटाई कर दी। बचाव में उनकी बहू कोकिला(32) पत्नी श्याम बहादुर आई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की। राम शिरोमणि के पोते दीपक(18), सूरज(16), रोहित(15) भी को भी घायल कर दिया। ग्रामीणों ने यूपी 112 पर सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से प्रभारी चिकित्साधिकारी ने राम शिरोमणि को जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां इलाज के दौरान लगभग 11.30 बजे उनकी मौत हो गई। कोकिला की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि राम शिरोमणि के पुत्र जंग बहादुर की तहरीर पर समर बहादुर, रवि पटेल, अजय और सोनू पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

एएसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि चार आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed