{"_id":"5c8cc843bdec2214757c477a","slug":"one-lawaris-bag-found-in-varanasi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबरमती एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, आरपीएफ ने की जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरमती एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, आरपीएफ ने की जांच पड़ताल
Sat, 16 Mar 2019 03:26 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 16 Mar 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी रेलवे जंक्शन पर शनिवार दोपहर एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने लावारिस बैग की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर साबरमती एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक लावारिस बैग मिला। लोगों ने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस ने पाया कि बैग में एक प्रिंटर और अन्य खाने पीने का सामान रखा है। इसके बाद उस बैग को जीआरपी को सौंप दिया गया। साथ ही पुलिस ने यात्रियों से भी पूछताछ की। बैग हटाये जाने के बाद यात्रियों की जान में जान आई।
विज्ञापन