{"_id":"5f49331e99135e03424cf287","slug":"one-killed-in-a-fight-over-shedding-water-road-jamm-with-dead-body-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पानी बहाने को लेकर मारपीट में एक की मौत, शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पानी बहाने को लेकर मारपीट में एक की मौत, शव रखकर लगाया जाम
Fri, 28 Aug 2020 10:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के ओढ़वला गांव में नाली में पानी बहाने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें शिवपूजन यादव (52) गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने शव को धानापुर अवहीं मार्ग पर रमरजाय चट्टी पर रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर काफी संख्या में फोर्स पहुंच गई। लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे। चट्टी पर अभी जाम चल रहा है। शिवपूजन यादव गांव में रहकर खेती करते थे। उनके दो बेटे हैँ। बड़ा बेटा संजय दिल्ली में और छोटा बेटा सुनील मुंबई में रहकर निजी कंपनी में काम करते हैँ। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। कोरोना के चलते बड़ा बेटा संजय इस समय घर आया हुआ है। छोटा बेटा अभी दिल्ली में ही है।
विज्ञापन
परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार को बरसात का पानी निकलने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोसी शिवपूजन पर टूट पड़े और मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन