घंटों चला ड्रामा: एक पति और पत्नियां दो, पुलिस चौकी पर हो गया दोनों का आमना-सामना तो जमकर हुआ हंगामा
वाराणसी के जगदीशपुर गांव निवासी एक युवक ने पिछले साल पांच माह के अंदर ही दो शादी की। अब दोनों पत्नियां पति के साथ अकेले रहने की जिद पर अड़ी हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जगदीशपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो शादी कर ली है। पहली पत्नी के घर पर रहने के दौरान दूसरी को भी लेकर घर आ गया। अब दोनों पत्नियां पति के साथ अकेले रहने की जिद पर अड़ गईं हैं। थाने में शिकायत के बाद मामला घूम फिरकर शनिवार को कचहरी पुलिस चौकी पर पहुंचा।
जहां दोनों का आमना-सामना हुआ तो जमकर हंगामा हुआ। दोनों पत्नियों के अधिवक्ताओं में भी झड़प हुई। सूचना के बाद पहुंची कैंट पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और चोलापुर थाने पर भेजा। चोलापुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी युवक ने जाल्हूपुर की रहने वाली युवती से पांच फरवरी 2021 को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शादी की थी।
पहली पत्नी ने पति संग रहने को थाने में दिया प्रार्थना पत्र
आरोप है कि ठीक चार माह बाद 10 मई 2021 को युवक ने कपसेठी थाना अंतर्गत कोइलारा की रहने वाली युवती से शादी रचाई। पहली पत्नी ने पति के संग रहने को लेकर चोलापुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को कचहरी स्थित महिला प्रकोष्ठ भेज दिया।
पुलिसकर्मी भी पेशोपेश में
शनिवार को महिला प्रकोष्ठ में ही दोनों पत्नियों के अधिवक्ता आपस में उलझ गए। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रकोष्ठ से दोनों पक्षों को कचहरी पुलिस चौकी पर भेजा। जहां, पति और दोनों पत्नियां भी पहुंची। इस बीच दोनों पत्नियां पति के संग रहने को आमादा हो गई।