फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One football team from Prayagraj and 15 from Varanasi will play at Benia Mecca of football in varanasi

Sports: फुटबॉल के मक्का बेनिया में खेलेंगी प्रयागराज की एक और वाराणसी की 15 फुटबॉल टीमें, 12 जून को शुरू

Thu, 11 Jun 2026 03:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 11 Jun 2026 03:11 PM IST
सार

Varanasi News: 12 जून को मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में काशी की 15 और प्रयागराज की एक टीम खेलेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।

विज्ञापन
One football team from Prayagraj and 15 from Varanasi will play at Benia Mecca of football in varanasi
फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए बनारस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता बेनिया बाग में 12 जून से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में काशी की 15 और प्रयागराज की एक टीम खेलेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।

विज्ञापन


बनारस स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नूर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर अशोक कुमार करेंगे। एक दिन में दो मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में 16 मैच ऑफिशियल की मदद ली जाएगी। ट्रॉफी जीतने वाली टीम के अलावा उपविजेता और प्रत्येक मैच के विजेता को आर्थिक पुरस्कार राशि दी जाएगी। पारदर्शिता के लिए मैच की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यूपी फुटबॉल संघ से प्रशिक्षित रेफरी की देखरेख में मैच कराए जाएंगे। इसमें कुल 11 मैच कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पारंपरिक पोशाक में उतरेंगे खिलाड़ी
नूर आलम ने बताया कि बनारस स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी पारंपरिक पोशाक में खेलेंगे। वे लाल रंग की टीशर्ट और लाल रंग की हाफ पेंट में खेलेंगे। बताया कि यहां के खिलाड़ियों ड्रेस का संबंध अंग्रेजी हुकूमत से संबंधित है। अंग्रेज अफसर ने पुलिस लाइन से सिपाहियों के सिर पर बांधे जाने वाले लाल रंग के साफे से 30 खिलाड़ियों के लिए लाल रंग की शर्ट बनवाई थी। आज भी बेनिया के खिलाड़ी वही लाल रंग की जर्सी पहनकर फुटबॉल खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed