Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One flight cancelled and 14 delayed due to fog; three aircraft diverted to Lucknow after circling in the air.

Varanasi News: कोहरे के कारण एक उड़ान कैंसिल, 14 लेट, हवा में 20 चक्कर लगाने के बाद तीन विमान लखनऊ डायवर्ट

Tue, 03 Nov 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
One flight cancelled and 14 delayed due to fog; three aircraft diverted to Lucknow after circling in the air.
सबसे अधिक इंडिगो के विमान प्रभावित, दिल्ली और मुंबई के यात्रियों को हुई सबसे अधिक परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिले में सोमवार सुबह कोहरे के कारण कई विमानों को आवागमन प्रभावित हो गया। मौसम की खराबी के कारण हवा में 20 बार चक्कर लगाने के बाद तीन विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। एक को कैंसिल किया गया। वहीं, 14 विमान 5 घंटे तक की देरी से आए गए। इस कारण सबसे अधिक दिल्ली और मुंबई से आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। सोमवार को इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू और दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू की बुद्धा एयर की उड़ान को वापस काठमांडू जाना पड़ा। स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई उड़ान को निरस्त कर दिया गया। ऐसे ही एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान 1 घंटे 44 मिनट देर, इंडिगो की लखनऊ-वाराणसी-लखनऊ उड़ान 3 घंटे 1 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ-वाराणसी-लखनऊ उड़ान 44 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान 54 मिनट की देरी से आई गई। ऐसे ही इंडिगो की अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद की उड़ान 34 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबइ-वाराणसी-मुंबई की उड़ान 18 मिनट, स्पाइस जेट की पुणे-वाराणसी-पुणे की उड़ान 5 घंटे 10 मिनट, एयर इंडिया की खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो की उड़ान 34 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान 38 मिनट की देरी से आईगई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह की अंतरराष्ट्रीय उड़ान 51 मिनट, इंडिगो की पुणे-मुंबई-पुणे 20 मिनट, मुंबई-वाराणसी-मुंबई 30 मिनट, दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 30 मिनट और हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद की उड़ान 15 मिनट की देरी से आई गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि देरी के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को पूरा खयाल रखा गया। इस दौरान किसी भी यात्री कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article