फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One doctor each will be posted in Gangapur and Gajokhar CHC

गंगापुर व गजोखर सीएचसी में होगी एक-एक चिकित्सकों की तैनाती

Fri, 28 May 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
One doctor each will be posted in Gangapur and Gajokhar CHC
पिंडरा विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगापुर व गजोखर में बृहस्पतिवार को विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के निर्देश पर सीएचसी गजोखर, गंगापुर व पिंडरा में एक-एक चिकित्सक की तैनाती दो दिन के अंदर होगी। लंबे समय से यहां चिकित्सक नहीं थे। जिसकी शिकायत शासन स्तर पर की गई थी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने दोनों सीएचसी पर एक-एक चिकित्सक व पिंडरा पीएचसी पर नए चिकित्सक की तैनाती तत्काल प्रभाव से की है। अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सीएचसी गंगापुर में लैब टेक्नीशियन व एक्सरे टेक्नीशियन की भी तैनाती कर दी गई है। वहीं, विधायक अस्पतालों में गंदगी देख भड़क उठे। साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नंदलाल जायसवाल, पिंडरा पीएचसी प्रभारी डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य, अभिषेक राजपूत, शैलेश मिश्रा, दिनेश सिंह, उमेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र नारायण सिंह, कुलदीप सिंह, राजू सिंह, प्रवीण राय, संतोष सिंह मंगारी, अभिषेक सिंह राजपूत, प्रमोद प्रजापति, डब्बू सिंह, राजू सिंह, बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed