वाराणसी: सीएए के विरोध में बवाल मामले में एक गिरफ्तार, दुर्व्यवहार के आरोप में भाजपा नेता को पुलिस ने उठाया, पढ़ें- अपराध की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने धरहरा ऑटो स्टैंड के समीप घेराबंदी कर शनिवार सुबह धुनाउ उर्फ इस्लाम निवासी मुर्गियां टोला बजरडीहा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस के मुताबिक 20 दिसम्बर 2019 में नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बवाल हुआ था, इसमें धुनाऊ इस्लाम की भी संलिप्तता सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।
महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में भाजपा नेता को पुलिस ने उठाया
महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में दुर्गाकुंड पुलिस चौकी ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले युवक को हिरासत में लिया। कार्यकर्ता को हिरासत में लेने के बाद भाजपा नेताओं ने चौकी पर पहुंचकर पुलिस पर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर भेलूपुर ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इस संबंध में भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि ब्रह्मनंद नगर कालोनी से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को चौकी पर बुलवाया गया था, पूछताछ की गई। गाली गलौज की बात गलत है, वहीं छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने भी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी।
मनबढ़ों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता
दुर्गाकुंड स्थित मानस नगर कॉलोनी में रहने वाले आकाश कृष्ण शर्मा के घर में मनबढ़ युवकों ने तोड़फोड़ के साथ महिलाओं से अभद्रता की। आसपास के लोग जुटे तो मनबढ़ युवक भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
पीड़ित आकाश कृष्ण शर्मा का आरोप है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाला चंदौली के बबुरी थाना जरखोर निवासी युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की। महिलाओं को असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों केविरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ेंः दर्जी ने अपनी दुकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिक्षिका पर असलहे की मुठिया से हमला
शिवपुर क्षेत्र के बड़ालालपुर वीडीए कालोनी की रहने वाली शिक्षिका ज्योति यादव का आरोप है कि मुकदमा में सुलह नहीं करने पर आरोपियों नेे असलहे की मुठिया से वार कर घायल कर दिया। शिक्षिका ने शनिवार को एडीजी जोन से गुहार लगाई तब जाकर चार नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ थाने में विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ।
पीड़िता के अनुसार बृहस्पतिवार रात अपनी दुकान सुतबलपुर से घर लौट रही थी तभी असलहे की मुठिया से हमला किया गया। पीड़िता का आरोप है कि हंसराज पटेल, फुरसत, मुनका देवी, राकेश और दो अज्ञात ने मारा पीटा। आरोप है कि हंसराज पटेल ने रुपया ले कर जमीन का रजिस्टर्ड सट्टा किया था। जमीन नहीं दिया तो एकसप्ताह पूर्व शिवपुर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में सुलह करने को लेकर धमकी दी जा रही है।
पढ़ेंः जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी: धमाके के साथ उड़ गई मकान की छत, तेज आवाज से दहल गए लोग, तस्वीरें
स्कूल में शिक्षिका के साथ मारपीट
सेवापुरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौखंडी में सहायक अध्यापक ज्योति देवी को कुछ लोगों ने मारपीट घायल कर दिया। शनिवार को शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने गांव के संजय पांडेय, गोविंद पांडेय, संत पांडेय, विनय पांडेय सहित एक अज्ञात पर मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हरसोस गांव में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। सुंदर चौहान का आरोप है कि पड़ोस की मंजू, सावित्री, इनरा, संतोषी ने पत्नी अनिता को मारपीट घायल कर दिया। सुंदर की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
युवती से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी साहब पाल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता की मां का आरोप था कि साहब पाल ऊर्फ राजू पाल ने देर रात बेटी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
दिवाली पर वितरण के लिए आया राशन उठा ले गए चोर
चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर की सरकारी कोटे की दुकान में सेंध लगाकर शुक्रवार रात चोर 112 बोरी अनाज उठा ले गए। कोटेदार के मुताबिक यह राशन दिवाली पर वितरण के लिए आया था। मौके पर पहुंची पुलिस, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक कुशवाहा ने छानबीन की। जिला पूर्ति अधिकारी व एडीएम सप्लाई के निर्देश पर कोटेदार अशोक पांडेय ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोटेदार के अनुसार मोलनापुर में राशन की दुकान है। सेंध लगाकर चोर 95 बोरी गेहूं व 17 बोरी चावल उठा ले गए। इस दौरान रजिस्टर व नकदी भी ले गए।
गुमशुदा पति को पुलिस ने पत्नी ने मिलवाया
चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा निवासी सावित्री देवी के पति एक पखवारे से लापता थे। पुलिस ने शनिवार को प्रतापगढ़ जिले से रामसिंगार मौर्य (75) को बरामद किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रामसिंगार मानसिक रूप से कमजोर है और भटक कर प्रतापगढ़ चले गए थे।
पढ़ेंः मिशन 2022 को धार देने वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक
गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पढ़ेंः वाराणसी में देव दीपावली और छठ पूजा पर संशय, इस साल में तीसरी बार घाटों का संपर्क टूटा