फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Once again outrage in mirzapur during barahwafat procession

मिर्जापुर में एक बार फिर बवाल, बारावफात के जुलूस में हुआ पथराव, मची अफरातफरी

Wed, 21 Nov 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 21 Nov 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Once again outrage in mirzapur during barahwafat procession
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर की मुकेरी बाजार में मंगलवार की शाम  विहिप की शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद बुधवार को एक बार फिर बवाल हो गया।  बुधवार की शाम ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर पथराव के बाद शहर का माहौल अशांत हो गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों में मारपीट हुई। एटीएम और दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ 22 बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त कर दी गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

 

विहिप की शोभायात्रा में हुआ था बवाल

Once again outrage in mirzapur during barahwafat procession
भगदड़ के बाद छूटे जूते-चप्पल - फोटो : amar ujala
पथराव में सीओ आपरेशन संजय सिंह समेत पांच लोग जख्मी हो गए। अफवाह के बाद प्रमुख इलाकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इलाके में तनाव बरकरार था। डीएम, एसपी, पीएसी के साथ शहर में भ्रमण कर रहे थे। उधर, मंगलवार को शोभायात्रा के दौरान बवाल मामले में एसपी ने कटरा कोतवाल संतोष सिंह व दो सिपाहियों को लापरवाही में निलंबित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Once again outrage in mirzapur during barahwafat procession
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
 मुकेरी बाजार के पास गुरहट्टी में मंगलवार को विहिप की शोभायात्रा में झालर में झंडा फंसने के बाद बवाल हुआ था। बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के  जुलूस के मद्देनजर शहर में फोर्स तैनात की गई थी। जुलूस दोपहर करीब दो बजे इमामबाड़े से निकाला गया। यह बल्ली का अड्डा, टेढ़ी नीम, त्रिमुहानी, बसनही बाजार, घंटाघर पहुंचा। यहां नगर के विभिन्न कमेटियों के जुलूस मुख्य जुलूस में शामिल हो गए। 

 
विज्ञापन

Once again outrage in mirzapur during barahwafat procession
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जुलूस पक्की सराय, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुरहट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार पहुंचा। यहां शाम करीब चार बजे जुलूूस में शामिल लोगों का सामना दूसरे समुदाय के लोगों से हुआ।  इस दौरान जुलूस में शामिल लोग रास्ता बदलने लगे, तभी किसी ने पत्थर चला दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव शुरू हो गया।

 

Once again outrage in mirzapur during barahwafat procession
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
 मुकेरी बाजार, गुरहट्टी चौराहा, सरैया, अंसारी टोला, मकरी खोह, रानी बाग, चौबे टोला, पेहटी का चौराहा, वासलीगंज, लाल डिग्गी में भी पथराव हुआ। पेहटी का चौराहा स्थित जनरल स्टोर में तोड़फोड़, लूटपाट की गई। पास स्थिति आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम तोड़ दी गई।

 

Once again outrage in mirzapur during barahwafat procession
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
 तीन पत्रकारों समेत 22 लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। मुकेरी बाजार में कार पर पथराव किया गया। चालक की पिटाई की गई। एसपी शालिनी ने उपद्रवियों की वीडियोग्राफी कराई गई है। उन्हें चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने को कहा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed