फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Once again girls steal show 9 students in Class 12 and 13 in Class 10 secure spots in Top 10

फिर लइकियन क भौकाल; बारहवीं में नाै, दसवीं में 13 छात्राएं टॉप-10 में शामिल; UP बोर्ड में पास होने के बाद खुशी

Fri, 24 Apr 2026 12:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 24 Apr 2026 12:18 PM IST
सार

UP Board Result: इंटरमीडिएट में तीन मेधावियों ने छठे स्थान पर जगह बनाई है। इनमें दो छात्राएं और एक छात्र है। ऐसे ही हाईस्कूल की सूची में 22 मेधावियों में 13 छात्राएं टॉप 10 में हैं। छात्रों की संख्या सिर्फ 9 है। सातवें स्थान पर भी तीन छात्राएं प्रियांशु यादव, प्रिंसी पाल और आरती विश्वकर्मा हैं। 

विज्ञापन
Once again girls steal show 9 students in Class 12 and 13 in Class 10 secure spots in Top 10
यूपी बोर्ड का परिणाम आने के बाद आर्य महिला कन्या इंटर कॉलेज में खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी बोर्ड की ओर से जारी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे निकल गई हैं। जिले की टॉप-10 सूची में इंटरमीडिएट की की परीक्षा में नौ और हाईस्कूल में 13 छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं, लड़कों की संख्या दोनों ही कक्षाओं की टॉपर्स लिस्ट में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई जिले के टॉपरों की सूची में इंटरमीडिएट में कुल 12 मेधावियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। ऐसे ही हाईस्कूल में कुल 22 मेधावियों ने टॉप-10 में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में टॉप-3 में तीनों छात्राएं ही हैं। 

विज्ञापन

पयारी देवी इंटर कॉलेज नेवादा की साक्षी पांडेय 94.40%, श्री गांधी इंटर कॉलेज गौराकला की वैशाली मौर्या 92.20% और पियारी देवी इंटर कॉलेज नेवादा की रितु वर्मा ने 92% अंक पाकर जिले में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

जबकि हाईस्कूल में पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के सूर्यदीप प्रजापति ने 96.83% पाकर जिले में पहला स्थान और शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द के शिवम कुमार ने 95.83 फीसदी अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल की टॉपर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर दो लड़कियां मानसी यादव और अंशिका यादव हैं। 

आठवें स्थान पर तीन मेधावियों में दो छात्राएं अमृता शर्मा और विजयलक्ष्मी यादव हैं और एक छात्र रुद्रांश त्रिपाठी हैं। 9वें स्थान पर तीनों छात्राएं हैं। श्रेयांशी पांडेय, दिव्या सिंह और शालिनी सिंह। वहीं, 10वें स्थान पर 6 मेधावियों में तीन छात्राएं इशिता सिंह, दीक्षा पाल व राज नंदिनी हैं और तीन छात्र तनिष्क वर्मा, सत्यम सिंह और हिमांशु यादव हैं।

Once again girls steal show 9 students in Class 12 and 13 in Class 10 secure spots in Top 10
छात्राओं को मिठाई खिलातीं शिक्षिका। - फोटो : संवाद

12वीं का 79.41 और 10वीं का 91.49% रहा रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। इसमें हाईस्कूल का 91.49 फीसदी और इंटरमीडिएट का 79.41 फीसदी परिणाम रहा। इंटरमीडिएट में साक्षी पांडेय ने 94.40 और हाईस्कूल में सूर्यदीप ने 96.83 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है। 

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 92234 छात्र पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 45919 और हाईस्कूल के 46315 छात्र थे। इनमें इंटरमीडिएट के 44186 और हाईस्कूल में 44177 ने परीक्षा दी। घोषित परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट में 35090 छात्र-छात्राओं और हाईस्कूल के 40417 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। 

विज्ञापन

इंटरमीडिएट में 12 और हाईस्कूल में 22 छात्रों ने जिले के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। इंटरमीडिएट में पियारी देवी इंटर कॉलेज नेवादा की साक्षी पांडेय 94.40%, श्री गांधी इंटर कॉलेज गौराकला की वैशाली मौर्या 92.20% और पियारी देवी इंटर कॉलेज नेवादा की रितु वर्मा ने 92% अंक पाकर जिले में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऐसे ही हाईस्कूल में पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के सूर्यदीप प्रजापति ने पहला स्थान हासिल किया। 

वहीं, बीएसआईसी पैगंबरपुर की मानसी यादव और श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज  की अंशिका यादव ने 96 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज के शिवम कुमार ने 95.83 फीसदी अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

Once again girls steal show 9 students in Class 12 and 13 in Class 10 secure spots in Top 10
कंप्यूटर पर अपने परिणाम देखतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद

पिछली बार से 0.42 फीसदी ज्यादा और 2024 से 1.69 फीसदी कम छात्र पास
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुए। इस बार की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 91.49 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। जो पिछले साल के मुकाबले 0.42 अधिक और साल 2024 के मुकाबले 1.69 फीसदी कम है। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार के परिणाम में बढ़ोतरी हुई है। इस बार 44177 छात्रों ने परीक्षा दी। 40417 छात्रों ने सफलता हासिल की। जो 91.49 फीसदी है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 0.42% अधिक है। 

साल 2025 में 39071 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। जो 91.07 फीसदी था। वहीं, इस आंकड़े की तुलना 2024 के परिणाम से करें तो इस बार पास होने वालों की संख्या 1.69 फीसदी कम है। 2024 की परीक्षा में 52164 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 44183 ने परीक्षा पास की है। कुल मिलाकर इस बार के परिणाम बीते एक साल की तुलना में अच्छे हैं। 

पिछले दो साल की तुलना में इस बार और कम रहा इंटरमीडिएट का रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 79.41 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। जो पिछले साल के मुकाबले 10.22 और साल 2024 के मुकाबले 8.97% कम है। दो साल की तुलना में इस बार के परिणाम के प्रतिशत घटे हैं। इस बार इंटरमीडिएट में 44186 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 35090 ने सफलता हासिल की। जो 79.41% है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 10.22 फीसदी कम है। 

2025 में 47070 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 42189 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। जो 89.63 फीसदी था। वहीं, इस आंकड़े की तुलना यदि साल 2024 के परिणाम से करें तो इस बार पास होने वालों की संख्या 8.97 फीसदी कम है। साल 2024 की परीक्षा में इंटरमीडिएट में 46731 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 37818 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। कुल मिला कर इस बार के परिणाम पिछले दो साल की तुलना में बहुत कम हैं।

जेल में बंद 14 में से 11 कैदियों ने पाई सफलता
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले जेल में बंद 14 कैदियों में से 11 ने सफलता पाई है। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 6 में से पांच कैदियों ने परीक्षा पास की है। इसके साथ ही इंटर में परीक्षा देने वाले 8 में से 6 कैदी सफल हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूची के अनुसार हाईस्कूल में कैदियों का पास प्रतिशत 83.33 है जबकि इंटर में केवल 75 फीसदी कैदी सफल हुए हैं। 

हाईस्कूल : रामफेर, भरत राजभर, राजेंद्र सिंह, धीरज मौर्या 
इंटरमीडिएट : अर्जुन कुमार, मनोज कुमार, नित्यानंद पांडेय, शकील अहमद, शील कुमार पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed