फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the occasion of Rangbhari Ekadashi, devotees danced on the hymns of Khatu Shyam

Rangbhari Ekadashi: रंगभरी एकादशी पर निशान ध्वजा यात्रा में झूमे भक्त, खाटू श्याम के भजनों पर खूब नाचे

Fri, 03 Mar 2023 11:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 03 Mar 2023 11:28 AM IST
सार

शोभायात्रा में लोग खाटू श्याम के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। संयोजक अमन अग्रवाल जागृत गाड़ोदिया के नेतृत्व में यात्रा गुरूबाग होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंची। जहा पर श्याम प्रभु के श्रीचरणों में  निशान अर्पण की गई।

विज्ञापन
On the occasion of Rangbhari Ekadashi, devotees danced on the hymns of Khatu Shyam
रंगभरी एकादशी पर निकाली निशान ध्वजा यात्रा में झूमे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री श्याम मंडल की ओर से रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को रथयात्रा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। फागुन महोत्सव के तहत संजय पुजारी ने निशान ध्वज की पूजन अर्चन कर आरती उतारी। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज मंत्री  ने भक्तों को ध्वजा देकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

शोभायात्रा में लोग खाटू श्याम के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे।  संयोजक अमन अग्रवाल जागृत गाड़ोदिया के नेतृत्व में यात्रा  गुरूबाग होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंची। जहा पर श्याम प्रभु के श्रीचरणों में  निशान अर्पण की गई। शोभायात्रा में श्री कृष्ण स्वरूप खाटू श्याम बाबा की अलौकिक प्रतिमा सजाई गई थी। भजनों पर महिलाएं व पुरुष थिरके हुए चल रहे थे। मारवाड़ी युवक संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जालान, प्रधानमंत्री महेश चौधरी गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कृष्ण कुमार काबरा, मनीष गिनोडिया ने  एल पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में गणेश लोहिया बंटी, राजेश तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, प्रमोद बजाज पवन कुमार अग्रवाल, प्रवीण भाखरिया, विजय खेमका भगवती शर्मा, गोपाल  आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed