फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the first day, 4675 high school and 4005 intermediate copies were evaluated.

Varanasi News: पहले दिन हाईस्कूल की 4675 और इंटर की 4005 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

Thu, 19 Mar 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 4675 high school and 4005 intermediate copies were evaluated.
यूपी बोर्ड 2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के बाद बुधवार से जिले के 4 केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हुआ। इसमें अभी तक 69.22 फीसदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 82.33 फीसदी कॉपियां जिले में पहुंचीं। इनमें से पहले दिन हाईस्कूल की 4.28 फीसदी और इंटरमीडिएट की 8.46 फीसदी कॉपियां ही जांची गईं। पहले दिन शिक्षकों की संख्या भी कम रही। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पहले दिन आंवटन के मुकाबले हाईस्कूल की 1,09,351 और इंटरमीडिएट की 47342 कॉपियां ही जिले में पहुंची। मूल्यांकन के लिए जिले में कुल 2874 परीक्षकों की तैनाती की गई है। पहले दिन इनकी संख्या 2219 रही। यही कारण रहा कि पहले दिन हाईस्कूल की 4675 और इंटरमीडिएट की सिर्फ 4005 कॉपियां ही जांची गईं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई गईं बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। पूरे प्रदेश में बुधवार को बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। वाराणसी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 6,21,668 कॉपियां जांची जानी हैं। इनमें हाईस्कूल की 3,55,222 और इंटरमीडिएट की 2,6,6446 कॉपियां हैं। इसके लिए 4 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो पर इंटरमीडिएट और दो पर हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी। पहले दिन बुधवार को आवंटित संख्या में कॉपियां जिले में नहीं पहुंच सकीं। वहीं, परीक्षकों की संख्या भी आवंटित से कम होने के कारण कॉपियां भी कम जंच पाईं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पुलिस भर्ती की परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस कारण कॉपियां मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने में देरी हुई। सभी परीक्षकों के समय से मूल्यांकन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed