फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On not returning the money, the man picked up the girl from the house, sister and brother-in-law caught her li

ये तो हद हो गई!: पैसे वापस नहीं करने पर शख्स ने घर से युवती को उठाया, दीदी और जीजा ने ऐसे पकड़ा

Tue, 23 May 2023 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 23 May 2023 10:19 AM IST
सार

सारनाथ क्षेत्र के पंचकोशी में एक घर से युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती के जीजा शिवम ने अपने दोस्तो से ऑटो में बंपर लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे और रुपये न देने से नाराज युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
On not returning the money, the man picked up the girl from the house, sister and brother-in-law caught her li
up 112 - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सारनाथ क्षेत्र के पंचकोशी में एक घर से युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती के जीजा शिवम ने अपने दोस्तो से ऑटो में बंपर लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे और रुपये न देने से नाराज युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस की मदद से किसी तरह शिवम ने ऑटो को पकड़ लिया, जिससे युवती बच गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Marriage in Islam: दहेज लेने वालों की खैर नहीं, निकाह कराने के लिए माननी पड़ेगी बोर्ड की ये बात, नहीं तो...
विज्ञापन

शिवम ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना भी दी। पुलिस को पंचकोशी सोना तालाब निवासी शिवम ने बताया कि वह आटो ड्राइवर है। उसने अपने दोस्त से ऑटो में बंपर लगवाने के लिए 2000 रुपये लिए थे। उसमें से अपने दोस्त को बचे 900 रुपये वापस भी कर दिए। सोमवार रात करीब 8 बजे शिवम का दोस्त आया और बकाया पैसे मांगने लगा। शिवम ने बताया कि उसके दोस्त घर में मौजूद साली का अपहरण कर भागने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे आटो का पीछा करने की सलाह दी। सिटी स्टेशन तक पहुंचते ही शिवम और उसकी पत्नी ने ऑटो को पकड़ लिया। इतने में मौके पर पुलिस भी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed