फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Marriage in Islam: Dowry takers will not get Qazi to teach Nikah, consent of All India Qazi Board

Marriage in Islam: दहेज लेने वालों की खैर नहीं, निकाह कराने के लिए माननी पड़ेगी बोर्ड की ये बात, नहीं तो...

Tue, 23 May 2023 08:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 23 May 2023 08:26 AM IST
सार

सोमवार को जबलपुर से बनारस पहुंचे काजी बोर्ड के अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के तीन तलाक कानून का समर्थन करते हुए कहा कि शरीयत के खिलाफ जो लोग भी तीन तलाक देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Marriage in Islam: Dowry takers will not get Qazi to teach Nikah, consent of All India Qazi Board
निकाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया काजी बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वरकात अहमद कौसर रब्बानी ने बताया कि शादी में दहेज लेने, फिजूलखर्ची करने, गाना बजाने वालों को निकाह पढ़ाने के लिए काजी नहीं मिलेगा। बोर्ड ने इस पर अपनी सहमति दे दी है और इसे सख्ती से लागू भी कराया जाएगा। शादी समारोह में लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 2000 का नोट लेने से इंकार: पेट्रोल पंप पर विवाद का वीडियो वायरल, दुकानदार भी कर रहे मना,LIC ऑफिस के बाहर नोटिस

विज्ञापन

सोमवार को जबलपुर से बनारस पहुंचे काजी बोर्ड के अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के तीन तलाक कानून का समर्थन करते हुए कहा कि शरीयत के खिलाफ जो लोग भी तीन तलाक देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि दहेज के लिए गरीब लड़कियों पर जुल्म करने की वजह से ही आज खुदकुशी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे युवाओं को इस्लाम में बताए गए तरीके से अपनी जिंदगी जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि कोई उर्दू में ही निकाहनामा पढ़ें। वह अपनी मातृभाषा में भी पढ़ सकता है। मेहर शरीयत के मुताबिक होनी चाहिए। इसे अपनी शान शौकत और दिखावे के लिए बढ़ाकर नहीं मांगना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed