फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On Kalashtami on January 10, Ashtabhairava will be worshipped

Varanasi News: कालाष्टमी 10 जनवरी को, पूजे जाएंगे अष्टभैरव

Fri, 09 Jan 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
On Kalashtami on January 10, Ashtabhairava will be worshipped
कालाष्टमी पर 10 जनवरी को काशी के अष्टभैरव पूजे जाएंगे। काशी के आठ भैरव मंदिरों में नेमी भक्त दर्शन-पूजन के साथ ही विविध अनुष्ठान करेंगे। कई भक्त व्रत रखकर बाबा भैरव की पंचोपचार, दशोपचार और षोडशोपचार विधि से पूजन करेंगे। बाबा का शृंगार करके उनको धूप-दीप, नैवेद्य, ऋतुपुष्प, ऋतुफल अर्पित करके उड़द की दाल से बने वड़े, इमरती एवं अन्य भोग लगाएंगे। ज्योतिषविद विमल जैन के अनुसार माघ माह की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि 10 जनवरी सुबह 8:25 बजे से 11 जनवरी सुबह 10:21 बजे तक रहेगी। इस दिन शिवस्वरूप भैरव जी की पूजा-अर्चना व व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है। भैरव की महिमा में श्रीभैरव चालीसा, श्रीभैरव स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed